scorecardresearch
 

झारखंड: देवर संग प्रेम में पत्नी ने कराई पति की हत्या, एक लाख रुपये की दी थी सुपारी

झारखंड के गोड्डा जिले में पत्नी और छोटे भाई ने मिलकर एक युवक की हत्या की साजिश रची. महगामा थाना क्षेत्र में अमित मोदी की हत्या सुपारी देकर कराई गई. पत्नी ने मोबाइल छुपाकर सबूत मिटाने की कोशिश की. पुलिस ने पत्नी समेत दो सुपारी किलरों को गिरफ्तार कर हथियार और अन्य सामान बरामद किया.

Advertisement
X
पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार (Photo:  Santosh Bhagat/ITG)
पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार (Photo: Santosh Bhagat/ITG)

गोड्डा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. छोटे भाई के साथ प्रेम संबंध में अंधी पत्नी ने सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी. पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत दो भाड़े के अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह मामला महगामा थाना क्षेत्र के मांगन पीपरा गांव का है. 27-28 जनवरी 2026 की रात गांव निवासी 32 वर्षीय अमित मोदी की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया गया.

पत्नी और देवर के प्रेम प्रसंग ने रची खौफनाक साजिश

पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ कि अमित मोदी की हत्या की साजिश उसके छोटे भाई रोहित मोदी और पत्नी सोनी देवी ने मिलकर रची थी. दोनों के बीच पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वे अमित की हत्या के बाद शादी करना चाहते थे.

पुलिस के अनुसार रोहित मोदी ने गांव के मो. शाईन आलम को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी. मो. शाईन ने पड़ोसी विजेंद्र पासवान उर्फ बिंदो को 25 हजार रुपये देकर इस वारदात में सहयोग के लिए शामिल किया.

Advertisement

योजना के तहत आरोपियों ने घटना से एक सप्ताह पहले लोहे का गंडासा खरीदा था. 27 जनवरी की रात शराब पिलाने के बहाने अमित मोदी को घर से बुलाया गया और फिर सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई.

शराब पिलाने के बहाने बुलाया और गंडासा से किया वार

पुलिस ने बताया कि मो. शाईन आलम मृतक को उसकी पत्नी के सामने से ही घर से लेकर गया था. घटना के बाद सबूत छुपाने के लिए पत्नी ने अमित का मोबाइल फोन बंद कर अपने पास छुपा लिया और बाद में गंगा स्नान के बहाने उसे गंगा नदी में फेंक दिया.

पुलिस ने मो. शाईन आलम 25 वर्ष, विजेंद्र पासवान उर्फ बिंदो 35 वर्ष और सोनी देवी 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गंडासा, ब्लड लगी मिट्टी, दो मोबाइल फोन और महुआ शराब से भरी बोतल जब्त की गई है. एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement