scorecardresearch
 

चंद सेकंड का गुस्सा और खत्म हो गई जिंदगी... वीडियो गेम के विवाद में 16 साल के किशोर को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में वीडियो गेम खेलने के विवाद में 16 वर्षीय फैजान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. झगड़े के बाद आरोपी फरार हो गया. गंभीर हालत में किशोर को अस्पताल और फिर जीटीबी दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
X
पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है.(Photo: Screengrab)
पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है.(Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में वीडियो गेम खेलने के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी झगड़े में बदल गया. इस घटना में 16 वर्षीय किशोर फैजान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी नईम अपनी पत्नी जैनब और पांच बच्चों के साथ लोनी के आर्य नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं. बुधवार दोपहर उनका बेटा फैजान नाईपुरा कॉलोनी स्थित वीडियो गेम की दुकान पर गेम खेलने गया था.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद जाने वालों के लिए जरूरी खबर! 2 महीने बंद रहेगी नोएडा सेक्टर 62 की सर्विस रोड, जानिए वजह

इसी दौरान दुकान पर मौजूद कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

झगड़े ने लिया हिंसक रूप

आरोप है कि झगड़े के दौरान एक युवक ने फैजान के पेट में चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद किशोर गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

Advertisement

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल फैजान को पास के अस्पताल पहुंचाया गया. हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया.

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में मातम छा गया.

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि वीडियो गेम की दुकान पर हुए विवाद में किशोर को चाकू मारा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

मृतक के परिजनों ने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement