scorecardresearch
 

UP: एक ही परिवार के चार लोग गंगा नदी में डूबे... दो की मौत, एक की तलाश जारी

कौशांबी जिले के कड़ाधाम क्षेत्र के बाजार घाट पर गंगा नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार लोग डूब गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया. मंगलवार को रिटायर्ड फौजी जय जनार्दन का शव गंगा नदी में तैरता हुआ मिला, लेकिन उनका बेटा छोटू मिश्रा अब भी लापता है.

Advertisement
X
मृतक की फाइल फोटो.
मृतक की फाइल फोटो.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गंगा नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार लोग डूब गए. इस हादसे में दो लोगों को बचा लिया गया. मगर, इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई. वहीं, आज एक रिटायर्ड फौजी का शव गंगा में तैरता हुआ मिला. मृतक फौजी का बेटा अभी लापता है, जिसकी तलाश के लिए लखनऊ एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है.

घटना 6 जनवरी को कड़ाधाम के बाजार घाट पर हुई थी. नगर पंचायत दारानगर निवासी जेके मिश्रा अपने पिता के शुद्धि कार्यक्रम के लिए परिजनों के साथ गंगा बाजार घाट गए थे. गंगा नदी में नहाते समय अचानक जेके मिश्रा, उनके बेटे शिकार मिश्रा, भाई रिटायर्ड फौजी जय जनार्दन और बेटा छोटू मिश्रा डूबने लगे. एक दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी गहरे पानी में चले गए.

ये भी पढ़ें- कौशांबी: गंगा नदी में एक ही परिवार के चार लोग डूबे, एक को बचाया दूसरे की मौत, पिता-पुत्र की तलाश जारी

आनन-फानन में किसी तरह आसपास रहने वाले लोगों ने जेके मिश्रा और बेटे शिकार मिश्रा को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने जेके मिश्रा को मृत घोषित कर दिया. लेकिन उनके भाई रिटायर्ड फौजी जय जनार्दन और उनका बेटा छोटू मिश्रा गंगा नदी में डूब गए. स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की मदद से दोनों लापता व्यक्तियों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.

Advertisement

इतना ही नहीं उन्हें खोजने के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई. जहां एसडीआरएफ की टीम ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. वहीं, आज बाजार घाट पर रिटायर्ड फौजी (जय जनार्दन) का शव तैरता हुआ मिला. उसका बेटा छोटू अभी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले में पुलिस ने कही ये बात

मामले में डीएसपी अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार को गंगा में नहाते समय एक दूसरे को बचाने के प्रयास में चार लोग डूब गए थे. जिसमें एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया था. एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. दो लोग लापता थे, जिसमें एक का शव आज मिल गया है और दूसरे की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement