scorecardresearch
 

चोरी रोकने और बकाया बिल वसूलने पहुंची बिजली विभाग की टीम...मीटर लेकर भाग गए लोग

फतेहपुर में बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए गई विद्युत विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की और मीटर छीनने का मामला सामने आया है. मुराइन टोला इलाके में चेकिंग के दौरान भीड़ ने विरोध करते हुए संदिग्ध मीटर लेकर भागने की कोशिश की. जेई की तहरीर पर 3 नामजद समेत 53 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement
X
चोरी रोकने पहुंची बिजली विभाग की टीम, मीटर लेकर भाग गए लोग (Photo: itg)
चोरी रोकने पहुंची बिजली विभाग की टीम, मीटर लेकर भाग गए लोग (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी. मामला शहर क्षेत्र के मुराइन टोला उपकेंद्र से जुड़ा है.

विद्युत विभाग की टीम उपखंड अधिकारी अमित शर्मा के नेतृत्व में बकायेदार उपभोक्ताओं के यहां जांच कर रही थी. टीम में अवर अभियंता हरिकेश कुमार, टीजी-2 धीरेंद्र सिंह, शुभम कुमार समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे. जांच के दौरान कुछ घरों में संदिग्ध तरीके से लगे बिजली मीटर पाए गए, जिन्हें टीम ने कब्जे में लेना शुरू किया.

इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने चेकिंग अभियान का विरोध करना शुरू कर दिया. आरोप है कि देखते ही देखते करीब 50 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई और टीम को घेर लिया. अवर अभियंता के मुताबिक, नसीम अहमद, अनस अहमद और उस्मान सहित अन्य लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और कब्जे में लिए गए मीटर को छीनकर भाग गए. हालांकि बाद में वह मीटर बरामद कर लिया गया.

Advertisement

घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 3 नामजद और लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाली प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का-मुक्की और अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है. नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement