scorecardresearch
 

तेज धमाके के साथ फटी E-Rickshaw की बैटरी, तेजाब से 5 लोग झुलसे

बिजनौर में भीषण हादसा हुआ है. झालू कस्बे में चौराहे पर एक बैंकट हॉल (Banquet Hall) के पास से ड्राइवर ई-रिक्शा में चार सवारियां लेकर बिजनौर के लिए निकला था. इसी बीच ई-रिक्शा (E-Rickshaw) बम का गोला बन गया. उसमें तेज धमाका हुआ और दो बैटरी फट गईं.

Advertisement
X
तेज धमाके के साथ फटी ई-रिक्शा की बैटरी.
तेज धमाके के साथ फटी ई-रिक्शा की बैटरी.

यूपी के बिजनौर में भीषण हादसा हुआ है. तेज धमाके के साथ ई-रिक्शा की बैटरी फट गई. इससे निकले तेजाब से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए. इसके साथ ही ई-रिक्शा में आग लग गई. इस घटना से हड़कंप मच गया. आनन-फानन लोगों ने झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे का शिकार हुए एक ही परिवार के तीन लोग शादी में शामिल होने के बाद मेरठ जा रहे थे.

घटना आज दोपहर की है. झालू कस्बे में चौराहे पर एक बैंकट हॉल (Banquet Hall) के पास से झाल निवासी शमीम अहमद ई-रिक्शा में चार सवारी लेकर बिजनौर के लिए निकला था. इसमें झाल निवासी रईस अहमद और मेरठ के संजय बंसल, उनकी पत्नी मंजू और 15 साल का बेटा उज्जवल सवार थे. 

इसी बीच ई-रिक्शा (E-Rickshaw) बम का गोला बन गया. उसमें तेज धमाका हुआ और दो बैटरी फट गईं. इससे निकले तेजाब से रिक्शा में सवार पाचों लोग गंभीर रूप से झुलस गए. ई-रिक्शा में भी आग लग गई. किसी तरह मौके से गुजर रहे लोगों ने सभी को बाहर निकाला. इसी बीच ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया. 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ निवासी संजय, मंजू और उज्जवल को हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया.

Advertisement

वहीं रिक्शा चालक और रईस का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ संजय बंसल का परिवार शादी में शामिल होने के बाद घर जा रहा था. उनके परिवार के लिए ई-रिक्शा का सफर बुरा साबित हुआ.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement