scorecardresearch
 

कहीं और शादी करने चला प्रेमी... प्रेमिका ने उसकी चौखट पर खा लिया जहर

बिजनौर के किरतपुर कस्बे में एक युवती द्वारा प्रेमी के घर के बाहर जहर खाने की घटना ने सनसनी फैला दी. तीन साल से चल रहे प्रेम संबंध के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया था. युवती की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है. परिजनों ने युवक पर जहर देने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Advertisement
X
 प्रेमिका ने प्रेमी की चौखट पर खा लिया जहर (Photo: itg)
प्रेमिका ने प्रेमी की चौखट पर खा लिया जहर (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के कस्बा किरतपुर की मोहल्ला बसी की रहने वाली 25 वर्षीय युवती समरीन के अचानक जहर खा लेने से हड़कंप मच गया. युवती के मोहल्ला बुधपाड़ा निवासी सोहेल अहमद से पिछले 3 साल से प्रेम संबंध थे. दोनों आपस में खूब मिलते-जुलते थे और  शादी करना चाहते थे. सोहेल भी पिछले तीन वर्ष से समरीन को शादी करने का झांसा देकर उससे लगातार संबंध बना रहा था लेकिन कुछ दिन पहले सोहेल का बिजनौर में एक लड़की से रिश्ता तय हो गया. इसका पता लगते ही युवती परेशान हो गई. उसने प्रेमी सोहेल पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया लेकिन सोहेल ने रिश्ता होने के बाद उससे शादी करने से इनकार कर दिया.

इसी से नाराज होकर बीती रात लगभग 11 बजे लड़की सोहेल के घर पहुंची और शादी का प्रेशर बनाने लगी. उसने स्पष्ट कहा कि अगर सोहेल न  उससे शादी नहीं की तो वह जहर खा कर जान दे देगी लेकिन प्रेमी और उसके परिवार वाले तैयार नहीं हुए. उन लोगों ने उसे घर से भगाते हुए दरवाजा बंद कर लिया. इसी से नाराज होकर युवती ने उनके घर के दरवाजे पर ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब मोहल्ले के कुछ लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया और पुलिस को सूचना दी. 

लड़की के परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए. लड़की को पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए अब बिजनौर में एक निजी डॉक्टर के यहां भेजा गया है. यहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है. इस घटना के बाद से प्रेमी सोहेल का परिवार फिलहाल फरार हो गया है.

Advertisement

सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि लड़के और लड़की दोनों के बीच प्रेम संबंध थे लड़के की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी. इसी से नाराज होकर लड़की ने जहर खा लिया, जिसका बिजनौर में उपचार चल रहा है. इस मामले में तहरीर मिल गई है, मुकदमा लिखा जा रहा है, तो वहीं लड़की के परिजनों ने प्रेमी सोहेल पर घर से ले जाकर उनकी बेटी को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है.
 

 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement