scorecardresearch
 

राजस्थान: मदरसे में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म, मौलवी का बेटा फरार, POCSO एक्ट में केस दर्ज

भिवाड़ी जिले में एक मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रही 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप मौलवी के बेटे पर लगा है, जिसने दो अलग-अलग दिनों में वारदात को अंजाम दिया. विरोध करने पर बच्ची को धमकी देने का भी आरोप है. पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
X
 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म. (Photo: Representational)
12 साल की छात्रा से दुष्कर्म. (Photo: Representational)

राजस्थान के भिवाड़ी जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रही 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी मदरसे के मौलवी का बेटा है, जो घटना के बाद से फरार रहा है. मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट और दुष्कर्म से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. वह भिवाड़ी जिले के एक मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रही थी. यह मदरसा चोपानकी थाना क्षेत्र में आता है. आरोप है कि मौलवी के बेटे ने बच्ची के साथ दो अलग-अलग मौकों पर दुष्कर्म किया.

12 साल की छात्रा से रेप

जानकारी के मुताबिक पहली घटना 2 मई को हुई थी, जबकि दूसरी वारदात 7 मई को बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जब बच्ची ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे धमकी दी. बाद में मामला सामने आने पर पुलिस को सूचना दी गई.

न्यूज ऐजेंसी पीटीआई को चोपानकी थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट यानी POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया केस 

पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर तलाश की जा रही है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement