scorecardresearch
 
Advertisement
उत्तर प्रदेश

नोएडा एयरपोर्ट पर ताजमहल से लेकर गंगा, यमुना और सरयू के घाटों तक का दीदार! देखें Photos

Noida Jewar Airport (Photo-ITG)
  • 1/7

उत्तर प्रदेश के जेवर में बनकर तैयार Noida International Airport सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि भारत के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है. जेवर में बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार है. 15 जून को नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी.

Noida International Airport (Photo-ITG)
  • 2/7

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्री अब एयरपोर्ट के अंदर ही ताजमहल की भव्यता, वाराणसी के गंगा घाटों, यमुना और सरयू नदियों के किनारे बसे घाटों तथा उत्तर प्रदेश की  सांस्कृतिक धरोहर का सीधा दीदार कर सकेंगे.

Noida International Airport (Photo-ITG)
  • 3/7

नोएडा एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों की आकर्षक पेंटिंग्स बनाई गई हैं. एयरपोर्ट का आर्किटेक्चर भारतीय संस्कृति से प्रेरित है. जो यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और इतिहास से भी रूबरू कराएगा. 

Advertisement
Noida International Airport (Photo-ITG)
  • 4/7

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सिर्फ आधुनिक ही नहीं, बल्कि बेहद आकर्षक भी बनाया गया है. यहां आने वाले हर यात्री को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर नजर आएगी. नोएडा एयरपोर्ट पर गंगा, यमुना और सरयू के पारंपरिक घाटों और हवेलियों जैसी सुंदर पेंटिंग बनाई गई हैं.

Noida International Airport (Photo-ITG)
  • 5/7

एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेल्फ चेक-इन लगेज मशीनें लगाई हैं. यात्री अपने सामान के साथ इन मशीनों वाले काउंटर पर जाकर खुद ही अपना चेक-इन कर सकते हैं. इससे समय की बचत होगी और यात्रा शुरू होने से पहले तनाव भी कम होगा. उन्हें लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Noida International Airport (Photo-ITG)
  • 6/7

15 जून को जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी.इस मौके पर विशेष तैयारी की जा रही है.एयरपोर्ट को पूरी तरह चमकाया गया है ताकि पहले ही दिन यात्रियों को बेहतरीन अनुभव मिले. 

Noida International Airport (Photo-ITG)
  • 7/7

एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा. खासकर उन लोगों के लिए जो गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आस-पास के इलाकों में रहते हैं. अब उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा.

Advertisement
Advertisement