विदेशों से कभी-कभी ऐसी अजीबोगरीब खबरें आती हैं, जिसे सुनकर लगता है कि अच्छा ऐसा भी होता है किया. इंग्लैंड में एक 82 साल की बुजुर्ग महिला को लोकल काउंसिल ने घर को दोबारा से पेंट करवाने का निर्देश दिया. क्योंकि बुजुर्ग महिला के पड़ोसियों ने उनके खिलाफ कंप्लेन की थी कि उन्होंने अपने घर को पेंट उसी रंग से पेंट करवाया है, जो उनके पड़ोसियों के घर का रंग है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरी केनी नाम की इस महिला का कहना है कि वह इस आदेश के खिलाफ लड़ेंगी. उनका दावा है कि अब तक केवल एक ही शिकायत दर्ज हुई है. इस पेंशनभोगी महिला का कहना है कि लोकल डिस्ट्रिक्ट काउंसिल उन्हें निशाना बना रही है और सिर्फ एक शिकायत के बाद उन्हें अपने नीले रंग के घर को दोबारा रंगने का आदेश दिया है.
डील के वेस्ट स्ट्रीट में रहने वाली मैरी केनी ने 2023 में अपने घर को कोबाल्ट रंग में रंगवाने पर 3,000 पाउंड से अधिक खर्च किए थे, क्योंकि घर में टूट-फूट के निशान दिखने लगे थे. लेकिन डोवर डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (डीडीसी) ने अब 82 साल की केनी को अपने घर को सफेद या हल्के क्रीम रंग से दोबारा पेंट कराने का आदेश दिया है.
काउंसिल ने दोबारा पेंट कराने का भेजा नोटिस
काउंसिल ने यह कहते हुए कि दोबारा पेंट कराने को कहा है कि मकान का वर्तमान रंग मिडिल स्ट्रीट इलाके के अनुरूप नहीं है. केनी का कहना है कि उन्हें यह नोटिस समझ में नहीं आया क्योंकि उस इलाके में कई रंगीन इमारतें हैं. जिनमें कुछ ही दूरी पर एक और चमकीले नीले रंग का पब भी शामिल है. उनका कहना है कि उनके कई पड़ोसियों ने उनके घर के रंग की तारीफ की है.
उन्हें नोटिस का पालन करने के लिए छह महीने का समय दिया गया है और अब उन्होंने अनिच्छा से अपने घर को सफेद रंग से रंगना शुरू कर दिया है. तीन बच्चों की दादी ने कहा कि इसे नीला रंगने से गली का नजारा सुधर गया है क्योंकि पहले यह बहुत गंदी हुआ करता था. इसे ताजगी की जरूरत थी और कुछ अन्य घर भी नीले रंग से रंगे हुए थे, इसलिए मुझे यह रंग बहुत प्यारा लगा.
कैनी ने कहा कि मैं 82 साल की एक बुजुर्ग महिला हूं. इसलिए इस तरह की समस्या का सामना करना मेरे लिए बहुत चिंताजनक है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे इसका कारण जानने का पूरा अधिकार है. मैं इस प्रक्रिया को समझाने के लिए मध्यस्थता और जवाबदेही चाहती हूं. शहर में हर किसी को पता होना चाहिए कि ये निर्णय कैसे लिए जाते हैं.
केनी 2013 में इस मकान में रहने आईं थी. क्योंकि उनके पति को स्ट्रोक आने के बाद उन्हें एक अधिक आरामदायक घर की आवश्यकता थी. उनका कहना है कि डीडीसी ने उनसे नए रंग योजना के बारे में पहली बार 2024 में संपर्क किया, जब एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी. उस समय, प्राधिकरण ने उन्हें केवल घर को दोबारा रंगने की सलाह दी थी, लेकिन अब निष्क्रियता के कारण वे कार्रवाई कर रहे हैं.