scorecardresearch
 

'डराया गया था, लेकिन यहां इतना प्यार मिला', इंडिया आई रशियन गर्ल का वीडियो वायरल

भारत आने से पहले लोगों ने उसे सावधान रहने को कहा था, लेकिन एक रूसी महिला ट्रैवलर को यहां लोगों का प्यार, अपनापन और मेहमाननवाजी देखने को मिली.

Advertisement
X
 वीडियो में अन्ना भारत यात्रा के कई खूबसूरत पल शेयर करती नजर आईं (Photo: Insta/@_discovering_india_)
वीडियो में अन्ना भारत यात्रा के कई खूबसूरत पल शेयर करती नजर आईं (Photo: Insta/@_discovering_india_)

कहते हैं भारत की असली खूबसूरती यहां के गांवों, लोगों और रिश्तों में बसती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी महिला का भारत घूमने का अनुभव वायरल हो रहा है, जिसे वह शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी.

अन्ना नाम की एक रूसी ट्रैवलर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर भारत यात्रा का अनुभव बताया. अन्ना ने कहा कि भारत आने से पहले लोगों ने उन्हें सावधान रहने की सलाह दी थी, लेकिन यहां आकर उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया. उन्होंने बताया कि भारत में उन्हें ऐसे लोग मिले, जिन्होंने उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया.

वीडियो में अन्ना भारत यात्रा के कई खूबसूरत पल शेयर करती नजर आईं. कहीं वह लोकल लोगों से बातें कर रही थीं, तो कहीं बच्चों के साथ खेलती दिखीं. वीडियो में वह भारतीय खाने का स्वाद लेतीं, गलियों में घूमतीं और आम लोगों के साथ छोटे-छोटे पलों को जीती नजर आईं.

'मुझे दुनिया के सबसे अच्छे दिल वाले लोग मिले'

वीडियो के कैप्शन में अन्ना ने लिखा कि भारत आने से पहले लोगों ने कहा था कि वहां के लोगों से सावधान रहना, लेकिन यहां मुझे दुनिया के सबसे दयालु, जिज्ञासु और गर्मजोशी से भरे लोग मिले.

Advertisement

उन्होंने बताया कि कई लोगों ने बिना किसी स्वार्थ के उनकी मदद की, उन्हें अपनी संस्कृति से परिचित कराया और घर जैसा एहसास दिलाया. अन्ना ने कहा कि कई बार अनजान लोगों ने उनसे पूछा कि उन्होंने खाना खाया या नहीं. कुछ लोगों ने उनके साथ खाना शेयर किया, तो कुछ ने उन्हें परिवार जैसा अपनापन दिया.

देखें वायरल वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anna (@_discovering_india_)

वीडियो में कहीं वह बरगद के पेड़ के नीचे झूला झूलती नजर आती हैं, तो कहीं बालों में गजरा लगाए दिखती हैं. कुछ जगहों पर वह कैफे में आम लोगों से बातचीत करती दिखाई देती हैं. अन्ना पूरी तरह भारतीय संस्कृति के रंग में रंगी नजर आईं.

पोस्ट के आखिर में अन्ना ने सिर्फ इतना लिखा-शुक्रिया इंडिया.

सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया. कई भारतीय यूजर्स ने कहा कि विदेशों में अक्सर भारत की नकारात्मक तस्वीर दिखाई जाती है, लेकिन अन्ना ने देश की असली मेहमाननवाजी दुनिया को दिखाई है. लोगों ने कमेंट कर लिखा कि भारत में मेहमान को भगवान माना जाता है और यही इस देश की सबसे बड़ी खूबसूरती है.

कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अन्ना ने अभी भारत का सिर्फ ट्रेलर देखा है, असली भारत तो अभी बाकी है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उनका वीडियो इसलिए खास लगा क्योंकि उसमें दिखावा नहीं, बल्कि एक सच्चा अनुभव नजर आया.

Advertisement


 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement