scorecardresearch
 

'लड़के पर एक्शन, लड़की पर क्यों नहीं? '₹370 बिरयानी' विवाद के बाद डॉक्टर के वीडियो पर नई बहस

₹370 बिरयानी' विवाद अभी थमा भी नहीं था कि कॉमेडियन प्रनीत मोरे के शो से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो गया. इस बार एक महिला डॉक्टर की टिप्पणी को लेकर बहस छिड़ गई है. आलोचकों का कहना है कि मजाक की सीमा पार कर दी गई, जबकि कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस मामले में भी वही मानदंड लागू होंगे जो पहले विवाद में देखने को मिले थे.

Advertisement
X
महिला डॉक्टर के बयान पर छिड़ी बहस (Photo: X)
महिला डॉक्टर के बयान पर छिड़ी बहस (Photo: X)

कॉमेडियन प्रनीत मोरे के शो से निकला '₹370 बिरयानी' विवाद अभी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच शो से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो गया है, जिसने नई बहस को खड़ा कर दिया है.

वायरल क्लिप में एक महिला डॉक्टर शो के दौरान मेडिकल कॉलेज में कैडवर (शरीर दान करने वाले मृत व्यक्तियों के शव) से जुड़े अनुभव साझा करती नजर आती हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि मेडिकल छात्रों के बीच कभी-कभी पुरुष कैडवर के निजी अंगों के आकार की तुलना को लेकर मजाक भी होता था.

वीडियो वायरल होने के बाद क्यों शुरू हुई बहस?

वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इस बात को असंवेदनशील बताया. सोशल मीडिया पर आलोचकों का कहना है कि शरीर दान करने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान बनाए रखना मेडिकल पेशे की मूल जिम्मेदारियों में शामिल है.

कई मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों का कहना था कि मेडिकल शिक्षा में कैडवर की अहमियत बेहद बड़ी होती है. उनके बारे में इस तरह की टिप्पणियां उचित नहीं मानी जा सकतीं.

Advertisement

मेडिकल समुदाय ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर खुद को मेडिकल छात्र बताने वाले कई यूजर्स ने लिखा कि कैडवर का मजाक उड़ाना मेडिकल शिक्षा की भावना के खिलाफ है. वहीं अन्य लोगों ने कहा कि शरीर दान करना समाज और विज्ञान के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए इस विषय पर संवेदनशीलता जरूरी है.

फिर शुरू हुई 'डबल स्टैंडर्ड' की बहस

विवाद बढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर एक नई बहस भी शुरू हो गई. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर '₹370 बिरयानी' विवाद में शामिल युवक की टिप्पणियों को लेकर कड़ी कार्रवाई हुई थी, तो क्या इस मामले में भी समान मानदंड अपनाए जाएंगे? इंटरनेट पर कुछ लोगों का कहना है कि जवाबदेही के नियम सभी के लिए समान होने चाहिए, चाहे विवाद में शामिल व्यक्ति पुरुष हो या महिला.

यह भी पढ़ें: '₹370 वसूल करूंगा' विवाद में नई बहस, गलती की सजा कहां तक सही?

डॉक्टर ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद संबंधित डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी जारी की. उन्होंने लिखा कि वह अपने बयान को सही ठहराने की कोशिश नहीं कर रही हैं और अपनी बात की जिम्मेदारी स्वीकार करती हैं.

माफी संदेश में उन्होंने कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें एहसास हुआ कि उनके शब्दों का अर्थ लोगों ने अलग तरीके से लिया और इससे कई लोग आहत हो सकते हैं.हालांकि माफी पोस्ट साझा करने के कुछ समय बाद उनका अकाउंट प्राइवेट कर दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बिरयानी सिर्फ डिनर है, कंसेंट नहीं'... Zomato ने कहा 370 वाला नोटिफेकेशन हमारा नहीं

प्रनीत मोरे भी विवादों के केंद्र में

 वायरल हो रहे क्लिप्स की वजह से कॉमेडियन प्रनीत मोरे भी आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग उनके शो में होने वाली ऑडियंस इंटरैक्शन की प्रकृति पर सवाल उठा रहे हैं.बीते दिनों '₹370 बिरयानी' विवाद के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट हो गया.

अब बहस किस बात पर है?

जो मामला शुरुआत में एक वायरल मजाक तक सीमित था, वह अब नैतिकता, पेशेवर जिम्मेदारी, जवाबदेही और कॉमेडी की सीमाओं पर बड़ी बहस में बदल चुका है.

सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं, लेकिन एक बात साफ है कि यह विवाद अब केवल एक वीडियो का नहीं, बल्कि इस सवाल का बन गया है कि सार्वजनिक मंचों पर कही गई बातों की जिम्मेदारी आखिर कहां तक तय की जानी चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement