scorecardresearch
 

ईरान जंग में फिर वायरल हुए 'पाकिस्तानी ट्रंप', मस्जिद में दिखे तो लोग बोले-गुनाह माफ कराने आए हैं

पाकिस्तान में डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखने वाला एक शख्स एक बार फिर वायरल हो गया है. इस बार वह मस्जिद में मिलाद सुनते हुए नजर आया, जिस पर पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Advertisement
X
सलीम का यह अनोखा लुक एक मेडिकल कंडीशन की वजह से है (Photo:AP)
सलीम का यह अनोखा लुक एक मेडिकल कंडीशन की वजह से है (Photo:AP)

पाकिस्तान में कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है. चाहे मामला कितना भी संजीदा क्यों न हो, लोग उसमें मजाक ढूंढ ही लेते हैं. इसी बीच एक शख्स फिर चर्चा में आ गया है-सलीम बग्गा. कुदरत ने इनके साथ ऐसा खेल खेला है कि इनकी शक्ल हूबहू अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलती है.

जहां ट्रंप वैश्विक राजनीति के बड़े फैसलों में नजर आते हैं, वहीं सलीम पाकिस्तान के साहीवाल में कुल्फी और खीर बेचकर अपना गुजारा करता है. लेकिन जैसे ही ट्रंप खबरों में आते हैं, सलीम भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है. अब मौका है इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान सलीम की तस्वीरें और वीडियो तेजी से शेयर होने लगते हैं.

इस बार सलीम एक बार फिर चर्चा में है. वायरल वीडियो में उसे एक मस्जिद में मिलाद सुनते हुए देखा गया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि ट्रंप मस्जिद में आ गए, अपने गुनाह माफ कराने. वहीं कुछ यूजर्स मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात से जोड़कर तंज कस रहे हैं.

पहले देखें ये वायरल वीडियो

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salar 🪽 (@callme._.muza)

अगर सलीम की बात करें, तो वह कोई सेलिब्रिटी नहीं है, बल्कि एक आम ठेलेवाला है. वह खीर और कुल्फी बेचता है और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पंजाबी गाने गाकर अपनी बिक्री करता है. उसका यही अंदाज लोगों को पसंद आता है और धीरे-धीरे वह इंटरनेट पर छा गया. लोग उसके साथ सेल्फी लेते हैं और मजाक में कहते हैं कि ट्रंप पाकिस्तान में खीर और कुल्फी बेच रहे हैं.

क्यों है डोनाल्ड ट्रंप जैसा लुक

दरअसल, सलीम का यह अनोखा लुक एक मेडिकल कंडीशन की वजह से है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे एल्बिनिज़्म (Albinism) नाम की जेनेटिक स्थिति है. इस कारण उसकी त्वचा और बालों का रंग बेहद हल्का है, जो उसे ट्रंप जैसा लुक देता है.

कुल मिलाकर, सलीम बग्गा की कहानी यह दिखाती है कि सोशल मीडिया पर कब और कौन वायरल हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं होता. उनकी सादगी और अलग लुक ने उन्हें एक बार फिर इंटरनेट की सुर्खियों में ला दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement