scorecardresearch
 

किम के कुनबे में जंग... बेटी के उत्तराधिकार को बहन दे सकती है चुनौती!

नॉर्थ कोरिया में तानाशाह के परिवार में आतंरिक कलह को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं. ऐसी चर्चा है कि आने वाले समय में किम के कुनबे में सत्ता को लेकर संघर्ष हो सकता है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर ऐसे कयास क्यों लगाए जा रहे हैं और ये सब कैसे शुरू हुआ.

Advertisement
X
किम जोंग उन के कुनबे में छिड़ सकता है सत्ता संघर्ष (Photo - AP)
किम जोंग उन के कुनबे में छिड़ सकता है सत्ता संघर्ष (Photo - AP)

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का परिवार इन दिनों चर्चा में है. जब से वहां अगले उत्तराधिकारी को लेकर किम की बेटी के नाम की चर्चा शुरू हुई है,  तब से तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं. यहां तक कि कुछ एक्सपर्ट आने वाले समय में किम के कुनबे में सत्ता को लेकर फूट और संघर्ष की भी बात कर रहे हैं.

एक तरफ किम अपनी बेटी के हाथ में सत्ता सौंपना चाहते हैं, जबकि उनकी बहन पहले से परिवार और शासन में दूसरी पावरफुल मेंबर के तौर पर देखी जाती हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि सत्ता को लेकर पारिवारिक स्तर पर टकराव होने की काफी संभावना है और ऐसा पहली बार नहीं होगा.   

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग उन की 13 साल की बेटी उत्तर कोरिया में शासन करने के लिए अपनी बुआ के साथ उत्तराधिकार संघर्ष में उलझी हुई हैं. ऐसे में उत्तर कोरियाई तानाशाह की बेटी का अपनी ही क्रूर बुआ के साथ सत्ता के लिए एक भयंकर टकराव हो सकता है. क्योंकि तानाशाह किम अपनी बेटी को देश का उत्तराधिकारी नियुक्त करने वाले हैं. 

किम जोंग उन की बेटी
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह अपनी बेटी किम जू आउ को उत्तराधिकारी बनाने वाले हैं                                           (Photo - AP)

डेली स्टार ने एक नई रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब उत्तर कोरियाई तानाशाह अपनी बेटी को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने जा रहे हैं.

Advertisement

क्या बेटी और बहन में होने वाली है टकराहट
दक्षिण कोरिया की एक जासूसी एजेंसी ने बताया है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू आउ को उनके पिता की मृत्यु के बाद परमाणु हथियारों से लैस और कट्टर अलगाववादी राष्ट्र उत्तर कोरिया का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है. दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी का मानना ​​है कि बच्ची ने किम राजवंश का नेतृत्व करने के लिए अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है.

दक्षिण कोरिया के पूर्व राजदूत और सियोल की खुफिया सेवा के उप निदेशक राह जोंग यिल ने खुलासा किया है कि समय आने पर उस इस लड़की को अपनी बुआ किम यो जोंग से सत्ता के लिए सीधी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. 38 साल की किम यो जोंग को उत्तर कोरिया में सैन्य समर्थन प्राप्त है और उन्हें किम जोंग उन के बाद परिवार में दूसरा सबसे शक्तिशाली शख्स माना जाता है.

राह ने द टेलीग्राफ को बताया  कि यह समय पर निर्भर करता है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि अगर किम यो जोंग को लगता है कि उनके पास शीर्ष नेता बनने का मौका है तो वह इसे जरूर भुनाएंगी. उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए अपनी राजनीतिक प्रोजेक्ट को लागू करने से पीछे हटने का कोई कारण नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि इससे वहां सत्ता संघर्ष की संभावना बन रही है. 

Advertisement

पहले भी तानाशाह के परिवार में बहा है खून
नॉर्थ कोरिया में यह पहली बार नहीं होगा जब तानाशाह के परिवार ने आंतरिक सत्ता संघर्ष में खून बहाया हो. दिसंबर 2011 में किम ने अपने पिता से सत्ता संभालने के दो साल बाद अपने चाचा और गुरु - जांग सोंग-थाएक को दलीय विरोधी, प्रति-क्रांतिकारी और गुटबाजी वाले कृत्यों के आरोप में गिरफ्तार करवा दिया था.मुकदमे के बाद उनके चाचा को दोषी पाया गया और 2013 में उन्हें गोली मारकर मौत की सजा दी गई.

सौतेले भाई की करवा दी थी हत्या 
क्रूर तानाशाह किम जोंग उन ने चाचा के साथ-साथ अपने सौतेले भाई को भी सत्ता के रास्ते में एक बाधा के तौर पर देखा और उसे भी मरवाया था. क्रूर निरंकुश शासक किम जोंग-उन के बड़े सौतेले भाई किम जोंग-नाम की भी फरवरी 2017 में मलेशिया के कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर हत्या कर दी गई थी. किम जोंग-नाम को उनकी मृत्यु से पहले परमाणु हथियारों से लैस इस देश के संभावित भावी नेता के रूप में भी देखा जा रहा था.

अमेरिका स्थित थिंक टैंक 38 नॉर्थ के  दिसंबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट में उत्तर कोरियाई तानाशाह की अचानक मृत्यु की स्थिति में संभावित "अशांति" की चेतावनी दी गई है. रिपोर्ट में किम जोंग-उन और उनके संभावित उत्तराधिकारी उम्मीदवारों के बीच सत्ता को लेकर छिड़ने वाले संघर्ष की काफी ज्यादा संभावना जताई गई है. 

Advertisement
किम जोंग उन की बहन
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो-जोंग परिवार की दूसरी ताकतवर सदस्य है.               (Photo- Reuters)

रिपोर्ट में कहा गया है कि निकट भविष्य में, किम यो-जोंग जैसी राजनीतिक रूप से अधिक स्थापित और सशक्त फैमिली मेंबर किम जोंग-उन की अचानक मृत्यु या गंभीर बीमारी की स्थिति में आगे आ सकती है. ऐसे में किम जोंग- उन की अपनी बेटी को  उत्तराधिकारी बनाने के फैसले को सीधी चुनौती मिलेगी. 

रिपोर्ट में परिवार के कई सदस्यों को अन्य उम्मीदवारों के रूप में शामिल किया गया था, जैसे किम जू-ए या उसके भाई-बहन, जिनके बारे में माना जाता है कि वे दो लड़के हैं. लड़कों का जिक्र करने के बावजूद रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़के अभी भी इतने छोटे और अनुभवहीन हैं कि आने वाले पांच से पंद्रह वर्षों में उन्हें उत्तराधिकार के लिए व्यावहारिक रूप से विचार नहीं किया जा सकता है.

रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया कि उदाहरण के लिए, किम यो-जोंग को कोरियाई वर्कर्स पार्टी के अंदर राजनीतिक और सैन्य समर्थन प्राप्त है और वह अपने इसी ताकत  के बल पर किसी भी नए और कम अनुभवी उत्तराधिकारी को मात देने में सक्षम होंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement