scorecardresearch
 

सिर्फ 5 मिनट लेट हुईं जापान की मंत्री, मीटिंग में दौड़कर पहुंचीं और पूरे देश से मांगी माफी, Video

जापान के लोग अपने अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. वहां जो चीजें बेहद सामान्य मानी जाती हैं, वे कई देशों में अलग नजर आती हैं. उदाहरण के लिए भारत में कभी-कभी देर से पहुंचना आम बात मानी जाती है, लेकिन जापान की संस्कृति में इसे बिल्कुल पसंद नहीं किया जाता.

Advertisement
X
ये तस्वीर जापान की आर्थिक सुरक्षा मंत्री किमी ओनोडा की है (Photo:Insta/onodakimijimusho)
ये तस्वीर जापान की आर्थिक सुरक्षा मंत्री किमी ओनोडा की है (Photo:Insta/onodakimijimusho)

जापान में समय की पाबंदी को बहुत गंभीरता से लिया जाता है. यहां अगर कोई थोड़ा भी देर से पहुंचे तो उसे गलत माना जाता है. इसी वजह से जापान की एक मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वजह है-मीटिंग में सिर्फ पांच मिनट की देरी, और उसके बाद पूरे देश से मांगी गई माफी.

टैक्सी से उतरते ही दौड़ पड़ीं मंत्री

वायरल वीडियो में जापान की आर्थिक सुरक्षा मंत्री किमी ओनोडा दिखाई देती हैं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह कैबिनेट मीटिंग के लिए जा रही थीं. रास्ते में अचानक हुए सड़क हादसे की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया और वह समय पर नहीं पहुंच पाईं.

जैसे ही वह मीटिंग स्थल के पास पहुंचीं, टैक्सी से उतरते ही तेजी से दौड़ते हुए इमारत के अंदर चली गईं. हाथ में बैग लिए 43 साल के मंत्री तेजी से सीढ़ियां उतरते हुए मीटिंग रूम की ओर बढ़ती दिखाई देती हैं. उनके साथ एक सहायक भी दौड़ता नजर आता है.

मीटिंग शुरू… और सीट खाली

उसी समय कैमरों ने वह पल भी रिकॉर्ड किया जब जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची मीटिंग रूम में पहुंचीं. कमरे में मौजूद सभी मंत्री खड़े होकर उनका स्वागत करते दिखाई दिए.कुछ देर बाद कैमरा कमरे के अंदर घूमता है, जहां किमी ओनोडा की सीट खाली नजर आती है. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

बाद में देश से मांगी माफी

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग के बाद मंत्री किमी ओनोडा ने पूरे देश से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि रास्ते में अचानक हुए सड़क हादसे की वजह से ट्रैफिक रुक गया था और वह समय पर नहीं पहुंच सकीं.उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए वह और ज्यादा सतर्क रहेंगी.

इंटरनेट पर मिली तारीफ

हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस व्यवहार की तारीफ की. लोगों का कहना है कि नेताओं का इस तरह जिम्मेदारी लेना दुर्लभ होता जा रहा है.एक यूजर ने लिखा कि मंत्री आमतौर पर मीटिंग में 15–20 मिनट पहले पहुंचने की आदत रखती हैं, जो उनके जिम्मेदार रवैये को दिखाता है.दूसरे यूजर ने लिखा,कुछ लोगों को यह ज्यादा लग सकता है, लेकिन यह जनता के भरोसे का सवाल है. जब नेता लोगों के समय का सम्मान करते हैं, तो पूरा देश उससे सीखता है.”

जापान में समय की पाबंदी क्यों अहम है

जापान की संस्कृति में समय की पाबंदी को सम्मान और भरोसे की निशानी माना जाता है. वहां देर से पहुंचना अक्सर गैर-जिम्मेदार व्यवहार समझा जाता है.शायद यही वजह है कि पांच मिनट की देरी और उसके बाद मांगी गई माफी की यह घटना दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement