एक सामान्य इंडिगो फ्लाइट उस समय खास बन गई, जब पायलट ने एक यात्री के लिए अलग अंदाज में अनाउंसमेंट किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है साथ ही लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर मनीक मेहता ने शेयर किया है. इसमें पायलट फ्लाइट के बीच माइक लेकर एक खास घोषणा करते नजर आते हैं. आमतौर पर जहां फ्लाइट में सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी घोषणाएं सुनाई देती हैं, वहीं इस बार पायलट का अंदाज कुछ अलग था.
डोनट्स से बना खास पल
पायलट ने कहा कि स्पेशल शाउटआउट मिस शेट्टी के लिए, जिन्होंने आज क्रू के लिए डोनट्स लाए. हम ऐसे व्यवहार और दयालुता को प्रोत्साहित करते हैं. इस घोषणा ने तुरंत यात्रियों का ध्यान खींच लिया.इसके बाद पायलट ने मजाकिया अंदाज में उस यात्री को तलाशने की कोशिश की. उन्होंने पूछा कि क्या वह एयरलाइन से जुड़ी हैं या स्टाफ ट्रैवल पर हैं. इस हल्के-फुल्के अंदाज ने फ्लाइट के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया.
देखेंं वीडियो
पायलट ने इस मौके को एक तरह की 'सीख' में बदल दिया. उन्होंने कहा कि अगर कोई भी यात्री क्रू के लिए कुछ लेकर आता है, तो उन्हें बेहद खुशी होती है.इतना ही नहीं, उन्होंने उस यात्री के लिए कॉफी भी ऑफर की और कहा कि वह उनकी तरफ से होगी. यह सुनकर फ्लाइट में मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और माहौल हल्का हो गया.
सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे खूब सराहा. कई यूजर्स ने कहा कि यह एक छोटा लेकिन दिल छू लेने वाला पल था. कुछ लोगों ने लिखा कि ऐसे जेस्चर फ्लाइट के अनुभव को खास बना देते हैं.वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि फ्लाइट क्रू के प्रति आभार जताना जरूरी है, क्योंकि वे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं.