scorecardresearch
 

हथकड़ी लगी, फिर भी पुलिस की गाड़ी से भागी महिला… वीडियो वायरल

मिशिगन के मस्केगन हाइट्स में चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां हथकड़ी लगी महिला पुलिस की गाड़ी की खिड़की से निकलकर फरार हो गई. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल हो गया. जानिए पूरा मामला क्या है.

Advertisement
X
एक महिला हथकड़ी लगे होने के बावजूद पुलिस की गाड़ी से फरार हो गई  (Photos: @CBSNews/X)
एक महिला हथकड़ी लगे होने के बावजूद पुलिस की गाड़ी से फरार हो गई (Photos: @CBSNews/X)

मिशिगन के मस्केगन हाइट्स में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला हथकड़ी लगे होने के बावजूद पुलिस की गाड़ी से फरार हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया.सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार दोपहर की है. पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि महिला को दोबारा पकड़ लिया गया है और फिलहाल वह हिरासत में है.

मामला तब शुरू हुआ जब गश्त कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने एक खाली कमर्शियल प्रॉपर्टी के पास खड़ी एक गाड़ी को देखा.अधिकारी ने वहां मौजूद लोगों से बात की और ड्राइवर की पहचान कर ली, लेकिन महिला यात्री की पहचान तुरंत नहीं हो सकी. इसके बाद एक दूसरा अधिकारी फिंगरप्रिंट स्कैनर लेकर पहुंचा, जिसकी मदद से उसकी पहचान की गई.जांच में सामने आया कि महिला के खिलाफ पैरोल वॉयलेशन का वारंट जारी था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के बाद महिला के हाथ पीछे की ओर हथकड़ी लगाकर उसे पुलिस की गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा दिया गया.इसी दौरान अधिकारी उस गाड़ी की तलाशी लेने में जुटे थे, जिसमें वह पहले बैठी थी.

इसी बीच, पास खड़े एक शख्स ने जो देखा, उसने सभी को चौंका दिया. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही देर में महिला ने गाड़ी की पीछे वाली खिड़की के हल्के खुले हिस्से से खुद को बाहर निकाल लिया. वीडियो में साफ दिखता है कि उसने पहले अपने शरीर को उस संकरी जगह से धीरे-धीरे बाहर निकाला, फिर एक पैर बाहर किया और आखिरकार पूरी तरह बाहर निकलकर मौके से भाग गई.

Advertisement

देखें वीडियो

पुलिस को उसके भागने का पता थोड़ी देर बाद चला, लेकिन शुरुआती कोशिशों में उसे पकड़ना संभव नहीं हो सका. उसी दिन पेक स्ट्रीट पर एक घर में ब्रेक-इन की सूचना भी मिली, जिसमें इस महिला के शामिल होने की आशंका जताई गई.

हालांकि, यह फरारी ज्यादा देर तक नहीं चली. मंगलवार सुबह महिला को उसी इलाके के एक खाली पड़े घर से ढूंढ निकाला गया और दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल उसे मस्केगन काउंटी जेल में रखा गया है और उस पर अतिरिक्त आरोप लगाए जाने की संभावना है.

पुलिस ने उस नागरिक का भी धन्यवाद किया, जिसने महिला की लोकेशन की जानकारी दी, जिसकी मदद से उसे दोबारा पकड़ना संभव हो पाया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement