कुछ दिनों से बेबी मंकी की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो को देख हर कोई इमोशनल हो रहा है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने पोस्ट शेयर किया है. आमतौर पर पुलिस का खिलौनों या वायरल हो रहे वीडियो से कोई संबंध नहीं होता. फिर भी इस हफ्ते दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें ये दोनों चीजें एक साथ दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में एक कांस्टेबल अपने खिलौने को पकड़े हुए बंदर का हाथ प्यार से पकड़ा हुए है. इसके कैप्शन में लिखा है कि पंच की कहानी हमें याद दिलाती है कि हर किसी को किसी न किसी की जरूरत होती है और हम हमेशा आपके लिए मौजूद हैं. 112 डायल करें.
दे रहे हैं यह मैसेज
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक नन्हे मकाक बंदर की कहानी को करुणा और संवेदनशीलता का संदेश देने के लिए इस्तेमाल किया है. यह बंदर जापान के इचिकावा सिटी चिड़ियाघर में रहता है और अपनी इमोशनल कहानी के कारण दुनियाभर में चर्चा में है.
सोशल मीडिया पोस्ट
दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस नन्हे बंदर का जिक्र करते हुए लोगों से अपील की कि वे दूसरों के प्रति दया और समझदारी का व्यवहार करें. पुलिस ने इस कहानी को उदाहरण बनाकर कहा कि समाज में हर व्यक्ति को अपनापन और सहारा मिलना चाहिए. संदेश में यह भी जोड़ा गया कि करुणा और सहयोग से ही एक सुरक्षित और बेहतर समाज बनाया जा सकता है.
लोग कर रहे हैं तारीफ
दिल्ली पुलिस की इस पहल को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और लोग इसे सकारात्मक सोच फैलाने की दिशा में एक अच्छा कदम बता रहे हैं.
लोगों तक पहुंचाई कहानी
दिल्ली पुलिस की एक भावुक पोस्ट ने जापान के इचिकावा सिटी चिड़ियाघर में रहने वाले एक छोटे मकाक बंदर ‘पंच’ की कहानी लोगों तक पहुंचाई है. पंच को शुरुआत में उसकी मां ने स्वीकार नहीं किया था, लेकिन उसने हार नहीं मानी. देखभाल और प्यार की मदद से उसने जिंदगी की इस मुश्किल को पार कर लिया.