scorecardresearch
 

'एक प्रॉब्लम हो गई है…', विदाई के वक्त कार में बैठी दुल्हन करने लगी जॉब मेल, VIDEO वायरल

शादी के जोड़े में सजी एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है. जानिए आखिर वह ऐसा क्या कर रही थी, जिसकी वजह से लोग इसे काफी रिलेटेबल बता रहे हैं.

Advertisement
X
वीडियो सांची और शिवम नाम के कपल के अकाउंट से शेयर किया गया है (Photo:Insta/@sanchishivamsehgalbhatia's)
वीडियो सांची और शिवम नाम के कपल के अकाउंट से शेयर किया गया है (Photo:Insta/@sanchishivamsehgalbhatia's)

शादी का दिन… हर किसी की जिंदगी का सबसे खास पल. लेकिन सोचिए, इसी वक्त अगर कोई दुल्हन कार में बैठकर जॉब के लिए मेल भेजने लगे, तो? वायरल हो रहा एक वीडियो ठीक ऐसा ही दिखाता है. इस वीडियो को लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और चर्चा भी कर रहे हैं. 

वीडियो सांची और शिवम नाम के कपल के अकाउंट से शेयर किया गया है. क्लिप में दुल्हन पूरी तरह शादी के जोड़े में है, विदाई का वक्त है, लेकिन वह फोन में बिजी है. गौर से देखने पर पता चलता है कि वह जॉब के लिए ईमेल भेज रही है. आसपास शादी का माहौल है, लेकिन दुल्हन का फोकस सिर्फ स्क्रीन पर है.

विदाई के वक्त भी...

वीडियो पर लिखा है कि अप्लाइंग फॉर जॉब ईवन ऑन वेडिंग डे.. प्रायोरिटीज स्ट्रेट, और कैप्शन है-दुल्हन मोड ऑन, हसल मोड नेवर ऑफ. यानी दुल्हन तो बन गई लेकिन संघर्ष अभी जारी है. ये लाइनें ही इस पूरे वीडियो की कहानी बता देती हैं.सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग खुद को इससे जोड़ रहे हैं. किसी ने लिखा कि ये तो मेरे जैसी ही है , तो किसी ने कहा कि भले ही इसे देखकर हंसी आए, लेकिन ये मामला सीरियस है. कई यूजर्स ने माना कि आज के समय में करियर का दबाव ऐसा है कि लोग अपने सबसे खास पलों में भी काम से दूर नहीं रह पाते.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जालंधर की छत पर 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी'! पंजाब का यह घर हो रहा वायरल

देखें वायरल वीडियो

यह भी पढ़ें: 'ये नारंगी बालों वाला…', LPG महंगी हुई तो रेस्टोरेंट मालिक ने ट्रंप पर ऐसे निकाला गुस्सा, नोटिस वायरल

बदलती सोच की झलक

यह वीडियो सिर्फ मजाक नहीं है. यह दिखाता है कि आज की जनरेशन अपने करियर को लेकर कितनी सीरियस है. शादी जैसे बड़े मौके पर भी जिम्मेदारियां साथ चलती हैं.छोटा सा ये क्लिप इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें रियल लाइफ की झलक है-जहां खुशियों के बीच भी ‘काम’ कहीं पीछे नहीं छूटता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement