
मुंबई की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. मुद्रिका कवड़िया ने बताया कि कैसे उनके बॉस के साथ हुई एक सामान्य बातचीत एक बेहद खास और भावुक पल में बदल गई.
मुद्रिका ने लिखा कि एक मीटिंग के दौरान उन्होंने यूं ही जिक्र किया था कि उनके शहर में अच्छे आम नहीं मिल रहे हैं और वह और उनके पिता (कुछ रिपोर्ट्स में दादी का भी जिक्र) उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं. यह बात उन्होंने बस ऐसे ही कही थी, लेकिन उनके डायरेक्टर ने इसे याद रखा.
2 दिन बाद घर पहुंचे आम
मुद्रिका के मुताबिक, उनके डायरेक्टर, जो मूल रूप से मुंबई के हैं लेकिन फिलहाल लंदन में रहते हैं, ने इस छोटी सी बात को दिल से लिया. सिर्फ दो दिन बाद उन्होंने किसी के जरिए उनके घर पर आम के दो बड़े बॉक्स भिजवा दिए.उन्होंने अपने पोस्ट में आम से भरा एक बड़ा बाउल और पैकिंग की तस्वीर भी शेयर की, जिससे यह भाव और भी खास और सच्चा लगा. अपनी खुशी जताते हुए उन्होंने लिखा-ऐसे बॉस को सलामत रहें.
देखें पोस्ट

सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीता
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने इस जेस्चर की तारीफ की और कहा कि ऐसे बॉस बहुत कम मिलते हैं.एक यूजर ने लिखा कि भगवान ऐसे डायरेक्टर हर किसी को दे, वहीं दूसरे ने कहा कि यह बहुत प्यारा जेस्चर है, वह सच में अच्छे बॉस हैं.
छोटी बात, बड़ा असर
इस घटना ने लोगों को यह भी याद दिलाया कि कभी-कभी किसी की जिंदगी की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना ही सबसे बड़ा फर्क पैदा कर देता है. आम भेजना भले ही एक छोटा कदम लगे, लेकिन इसके पीछे की सोच और संवेदनशीलता ने इसे बेहद खास बना दिया.