क्या आपने कभी सोचा है कि 1 किलो नमक में आखिर कितने दाने होते हैं? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही सवाल लोगों के बीच चर्चा में है. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चार दोस्तों ने यह पता लगाने की कोशिश की कि 1 किलो नमक के पैकेट में कितने दाने होते हैं. वीडियो में दिखाया गया कि एक व्यक्ति 1 किलो नमक का पैकेट खोलकर सारा नमक टेबल पर फैला देता है. इसके बाद उसके तीन दोस्त भी उसके साथ जुड़ जाते हैं. चारों मिलकर नमक के दानों को एक-एक करके गिनना शुरू करते हैं.
यह काम आसान नहीं था. इतने छोटे-छोटे दानों को गिनने में उन्हें पूरे 9 दिन लग गए. आखिरकार उन्होंने अपनी गिनती पूरी की और एक आंकड़ा सामने रखा. उनके अनुसार, 100 ग्राम नमक में करीब 13 लाख 75 हजार दाने होते हैं. इस हिसाब से 1 किलो नमक में लगभग 1 करोड़ 37 लाख 50 हजार दाने होने चाहिए. लेकिन उनकी गिनती के अनुसार, 1 किलो नमक के पैकेट में कुल 1 करोड़ 42 लाख 13 हजार 753 दाने निकले.
100 ग्राम नमक में इतने लाख दानें
हालांकि, यह सिर्फ एक अनुमान है और पूरी तरह सटीक नहीं माना जा सकता. वैज्ञानिकों का कहना है कि नमक के दानों का आकार अलग-अलग होता है. आमतौर पर टेबल सॉल्ट के दाने 0.3 से 0.5 मिलीमीटर के बीच होते हैं. अगर औसत आकार के आधार पर गणना की जाए, तो 1 किलो नमक में लगभग 5 करोड़ से 8 करोड़ तक दाने हो सकते हैं. कुछ गणनाओं में यह संख्या 70 लाख से लेकर 8 करोड़ तक बताई गई है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि दाने कितने छोटे या बड़े हैं और उन्हें कितनी डेंसिटी से पैक किया गया है.
आजकल इंस्टाग्राम पर एक अजीब सा ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लोग बहुत ही साधारण चीजों का वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं. जैसे एक वीडियो में एक शख्स मिक्स अचार दिखाता है. वह कैमरे के सामने बताता है कि अचार में गाजर, नींबू और कमलगट्टा है. फिर वह धीरे-धीरे अचार में से हर चीज को अलग-अलग निकालता है और दर्शकों को दिखाता है. देखने में यह वीडियो बिल्कुल साधारण लगता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ऐसे वीडियो पर लाखों व्यूज आ रहे हैं.
नमक बनाने की परंपरा हजारों साल पुरानी
एक और अनुमान के अनुसार, अगर एक दाना बहुत छोटा यानी 0.1 मिलीमीटर का माना जाए, तो 1 किलो नमक में करीब 83 करोड़ दाने हो सकते हैं. लेकिन असल में नमक के दाने इससे बड़े होते हैं, इसलिए वास्तविक संख्या इससे कम होती है. नमक सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि इसका इतिहास भी बहुत दिलचस्प है. भारत में नमक बनाने की परंपरा हजारों साल पुरानी है. गुजरात के कच्छ के रण में लंबे समय से प्राकृतिक तरीके से नमक बनाया जाता रहा है.