scorecardresearch
 
Advertisement

Home Loan Insurance पर अलग से मिल सकती है टैक्‍स छूट, जानें डिटेल्स

Home Loan Insurance पर अलग से मिल सकती है टैक्‍स छूट, जानें डिटेल्स

होम लोन पर टैक्‍स छूट मिलती है, ये तो आप जानते होंगे. आगामी बजट में Home Loan के इंश्‍योरेंस प्रीमियम (Insurance Premium) पर भी टैक्‍स छूट दी जा सकती है. बीमा कंपनियों ने सरकार से गुहार लगाई है कि होम लोन को सुरक्षित बनाने के लिए बजट में ग्राहकों को ये सुविधा दी जानी चाहिए. बजाज अलायंज जनरल इंश्‍योरेंस के एमडी व सीईओ तपन सिंहल ने कहा, सरकार को प्रत्‍यक्ष कर में छूट का दायरा बढ़ाना चाहिए. ऐसे करदाता जो होम लोन को सुरक्षित बनाने के लिए इसका इंश्‍योरेंस कराते हैं, उन्‍हें आयकर अधिनियम की धारा 80सी में मिलने वाली 1.5 लाख की छूट के अतिरिक्‍त राहत देनी चाहिए.

Advertisement
Advertisement