scorecardresearch
 

कश्मीर से कन्याकुमारी तक, इस एक स्टेशन से घूम सकते हैं पूरा भारत! मिल जाएगी देश के हर कोने की ट्रेन

भारतीय रेलवे का मथुरा जंक्शन एक ऐसा अनोखा स्टेशन है जहां से आप उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम चारों तरफ के लिए सीधी ट्रेन पकड़ सकते हैं. कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत को एक्सप्लोर करने के लिए ये देश का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब है.

Advertisement
X
मथुरा जंकशन से किसी भी जगह की सीधी ट्रेन मिल जाती है.
मथुरा जंकशन से किसी भी जगह की सीधी ट्रेन मिल जाती है.

क्या आप साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आपका घूमने जाने का तो मन कर रहा होता है, लेकिन आप ये तय नहीं कर पाते हैं कि आखिर आपको घूमने जाना कहां है? अगर हां, तो ऐसे में आपको एक ऐसा रेलवे स्टेशन मिल जाए जहां से आप भारत के किसी भी कोने में जाती ट्रेन पकड़ सकें, तो यकीनन आपका काम आसान हो जाएगा. क्यों है ना? इस बात पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि ऐसा कोई स्टेशन भी हो सकता है, जहां से आपको पूरे भारत में के किसी भी कोने की ट्रेन मिल जाए. लेकिन आपको करना होगा क्योंकि ऐसा एक रेलवे स्टेशन है, जहां से आपको कश्मीर से कन्याकुमारी तक कहीं की भी ट्रेन मिल सकती है.

ये भारतीय रेलवे का एक ऐसा 'मैजिकल जंक्शन' है, जिसे देश का सबसे बड़ा और जरूरी रेल गेटवे माना जाता है. इस अनोखे स्टेशन की खासियत ऐसी है कि यहां से उत्तर की बर्फीली वादियां हों, दक्षिण के समुद्र तट, पश्चिम के रेगिस्तान या फिर पूर्वोत्तर की हरियाली हर मंजिल के लिए पटरी यहीं से गुजरती है. अगर आप बिना किसी झंझट के पूरा हिंदुस्तान नापना चाहते हैं, तो ये स्टेशन आपकी यात्रा को बहुत आसान बना सकता है.  आइए जानते हैं आखिर कौन सा है ये स्टेशन और क्यों इसे भारतीय रेल का 'दिल' कहा जाता है.

एक ऐसा स्टेशन जहां से पूरा भारत है आपके करीब
ये रेलवे स्टेशन है उत्तर प्रदेश का मथुरा जंक्शन. ये भारतीय रेलवे के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में भी जाना जाता है. दिल्ली से करीब 140 किलोमीटर दूर स्थित ये स्टेशन नेटवर्क का एक बढ़िया उदाहरण है. इसकी खासियत ये है कि आप यहां से भारत की चारों दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के लिए सीधे ट्रेनें मिल जाती हैं.

चाहे आपको कश्मीर की वादियों में जाना हो या कन्याकुमारी के छोर तक, गुजरात के तटों से लेकर असम की चाय बागानों तक, मथुरा से आपको हर तरफ के लिए ट्रेन मिल जाएगी. अक्सर देखने को मिलता है कि किसी भी स्टेशन पर सभी छोर की ट्रेन मिलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन मथुरा में खड़े होकर आप सच में कह सकते हैं कि आप पूरे देश से जुड़े हुए हैं.

क्यों खास है ये रेलवे स्टेशन?
मथुरा जंक्शन पर रोजाना सैंकड़ों ट्रेनों की आवाजाही होती है. भारतीय रेलवे में लगातार सफर करने वाले यात्रियों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि यहां से कनेक्टिंग ट्रेन मिलना बहुत आसान है. आपको एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाने के लिए बार-बार स्टेशन बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. ये जंक्शन हर किसी मुसाफिरों के लिए पूरे भारत को एक्सप्लोर करने का सबसे आसान जरिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement