विक्टर यानुकोविच, राजनेता
विक्टर फेडोरोविच यानुकोविच (Viktor Fedorovych Yanukovych) यूक्रेन के राजनेता और पूर्व राष्ट्रपति हैं (Former President of Ukraine). उन्होंने 2010 से 2014 तक यूक्रेन के चौथे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था. यानुकोविच को 2014 की यूक्रेनी क्रांति के दौरान राष्ट्रपति पद छोड़ना पड़ा था. वह नवंबर 2002 से जनवरी 2005 और फिर 2006 से 2007 तक वह यूक्रेन के प्रधान मंत्री भी रहे थे (Former Prime Minister of Ukraine).
यानुकोविच का जन्म 9 जुलाई 1950 को, डोनेट बेसिन में एक गरीब परिवार में हुआ था (Viktor Yanukovych Age). अपनी किशोरावस्था में वे 2 बार जेल भी गए. 1969 से उन्होंने अपने होमटाउन येनाकीयेव में और उसके आसपास भारी उद्योग में काम किया. अपने 20 साल के करियर में वह मैकेनिक से एग्जिक्यू टिव तक बने. 1980 में उन्होंने डोनेट्स्क पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट (अब डोनेट्स्क स्टेैट टेक्निकल यूनिवर्सिटी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की जिसके बाद वह कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हो गए (Viktor Yanukovych Education).
2002 में यूक्रेनी राष्ट्रपति 'लियोनिद कुचमा' ने यानुकोविच को प्रधानमंत्री नियुक्त किया. यानुकोविच अपनी नियुक्ति से पहले यूक्रेनी नहीं बोलते थे (Viktor Yanukovych Language Problem). 2004 के राष्ट्रपति चुनाव के करीब आते ही, यानुकोविच को कुचमा के स्पष्ट उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाने लगा. रूस के राष्ट्रटपति व्लादिमीर पुतिन ने भी उनकी उम्मीदवारी के लिए समर्थन की पेशकश की (Putin Supports Yanukovych). चुनावी कैंपेन के दौरान, उनके विरोधी विक्टवर यूशचेंकों पर जानलेवा हमला होने के बाद वे मुकाबले से बाहर हो गए और यानुकोविच को विजयी घोषित कर दिया गया. हालांकि, बड़े जन विरोध के बाद यूक्रेन की सर्वोच्चि अदालत ने इन चुनावी नतीजे को बदल दिया और यानुकोविच हारे हुए घोषित किए गए (Ukraine Court Declares Yanukovych loser). 2010 में यानुकोविच दोबारा प्रेसिडेंट का चुनाव लड़े और बेहद कम अंतर से जीत कर 25 फरवरी 2010 को राष्ट्रचपति बने. राष्ट्रपति बनते ही यानुकोविच ने तुरंत अपना रूस के प्रति झुकाव साफ दिखाया. अप्रैल 2010 में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के साथ एक समझौता किया और सेवस्तोपोल बंदरगाह के रूस के पट्टे का विस्तार 2042 तक कर दिया (Yanukovych Politically Close to Russia ). विक्टर 2010 से फरवरी 2014 में अपने निष्कासन तक देश के राष्ट्रेपति रहे, जिसके बाद वे निर्वासन में रहने के लिए रूस भाग गए (Viktor Yanukovych Exile). उन पर भ्रष्टा्चार के आरोप लगे थे जिसके बाद से गद्दी छोड़कर भाग गए थे. 2013 में रूस के साथ अपने बढ़ते संबंधों के चलते उन्हें् विरोध झेलना पड़ा था. इसी दौरान विक्टर ने 2013 में यूरोपीय संघ के एसोसिएशन एग्रिमेंट को खारिज कर दिया जिसके कारण देश में कई जगह हिंसक प्रर्दशन भी हुए थे. (Viktor Yanukovych Political Career).
यानुकोविच की शादी ल्यूडमिला ऑलेक्जेंड्रिवना से हुई थी (Viktor Yanukovych Wife). इस जोड़े ने 1971 में शादी की जिससे उनके दो बेटे, ऑलेक्जेंडर और विक्टर हुए (Viktor Yanukovych Son). फरवरी 2017 में, यानुकोविच ने स्वीकार किया कि शादी के 45 साल बाद उन्होंने ल्यूडमिला को तलाक दे दिया था (Viktor Yanukovych Divorce). डोनबास में युद्ध शुरू होने के बाद वह कथित तौर पर क्रीमिया चली गई.