बनवारी लाल वर्मा (बी.एल. वर्मा) (BL Verma) उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में बदायूं सीट से हार गए थे. फिर भी उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री बनाए गए. वे पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे हैं.
बीएल वर्मा यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के करीबी सहयोगी रहे हैं. उन्होंने बदायूं में एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की और पश्चिमी यूपी में ओबीसी समुदायों, खासकर लोधियों के बीच एक प्रमुख नेता बन गए. वे 2018 से यूपी राज्य निर्माण और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं. साल 2020 में बनवारी लाल वर्मा राज्यसभा के लिए चुने गए (Banwari Lal Verma BJP).
उनका जन्म 7 अगस्त 1961 को उत्तर प्रदेश में हुआ था.