रंगों के त्योहार होली पर पानी और गुलाल एक दूसरे को लगाया जाता है. अगर आपका स्मार्टफोन गीला हो गया या उसके अंदर पानी चला गया है. तो घबराने की जरूरत नहीं है.
एक खास वीडियो को प्ले करके स्मार्टफोन के अंदर से पानी को बाहर निकाला जा सकता है. दरअसल, इंटरनेट पोर्टल और Youtube पर ढेरों यूनिक साउंड वाले वीडियो है, जो दावा करते हैं कि उनका साउंड स्मार्टफोन के अंदर से पानी को बाहर निकाल सकता है.
इंटरनेट पर मौजूद हैं ढेरों वीडियो
Water Eject नाम का वीडियो या fixmyspeakers नाम के पोर्टल मौजूद हैं. इन पर एक खास साउंड मौजूद है, जिसमें एक यूनिक साउंड को प्ले किया जाता है. यह मैक्सिमम साउंड लो फ्रिक्वेंसी पर होता है.
फुल वॉल्यूम साउंड करें
स्मार्टफोन पर Water Eject वाले वीडियो प्ले करने के बाद हैंडसेट का वॉल्यूम एकदम हाई कर दें. इसके स्मार्टफोन को टेबल या अन्य किसी सूख सरफेस पर छोड़ दें.
यह भी पढ़ें: लड़के के मुंह में फटी स्मार्टफोन की बैटरी, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलती
स्मार्टफोन के मोटर वाले वाइब्रेशन से अलग
Water Eject साउंड स्मार्टफोन के अंदर एक वाइब्रेशन तैयार करता है. यह वाइब्रेशन स्मार्टफोन के स्पीकर पोर्ट्स में घुस चुके पानी को बाहर निकालने का काम करता है. साउंड द्वारा क्रिएट किया गया वाइब्रेट मोबाइल में मोटर द्वारा तैयार किए गए वाइब्रेशन से अलग होता है.
क्या हैं सीमाएं
यूनिक साउंड की मदद से स्पीकर्स वेंट्स और USB पोर्ट्स के अंदर गया पानी तो बाहर निकाला जा सकता है. लेकिन स्मार्टफोन की बॉडी के अंदर घुस चुके पानी को निकालना मुश्किल होता है.
याद रखें खास बात
स्मार्टफोन के पोर्ट्स और स्पीकर वेंट्स से पानी निकालने के लिए Water Eject नाम का वीडियो यूजफुल है. अगर स्मार्टफोन की बैटरी और अन्य इंटरनल पार्टस तक पानी पहुंच चुका है तो वहां ये वीडियो प्ले ना करें.
बैटरी तक पानी पहुंच गया है और फोन स्विच ऑफ है तो उसे ऑन करने की गलती ना करें. मोबाइल स्विच ऑन होने की स्थित में फोन के अंदर शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिसकी वजह से मदरबोर्ड आदि डैमेज हो जाएगा.