Whirlpool ने भारत में अपने नए एयर कंडीशनर्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 3D Cool Pro+ AC 2026 रेंज लॉन्च की है. इसमें पर्सनलाइज्ड कूलिंग के लिए 6th सेंस टेक्नोलॉजी दी गई है. कंपनी का कहना है कि नई रेंज को भारतीय मौसम के हिसाब से डिजाइन किया गया है.
कंपनी के लेटेस्ट एसी में फास्ट, यूनिफॉर्म कूलिंग मिलेगी. यहां तक कि ज्यादा गर्म मौसम में भी ये बेहतर कूलिंग ऑफर करेगा. इसमें कम्फर्ट के साथ एयर प्यूरिफिकेशन और एनर्जी एफिशिएंसी का भी ध्यान रखा गया है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Whirlpool 3D Cool Pro+ AC 2026 रेंज में मल्टीपल ऑप्शन मिलेंगे. ये एयर कंडीशनर्स 1 टन, 1.5 टन और 2 टन कैपेसिटी में 3-स्टार और 5-स्टार रेटिंग के साथ आएंगे. इनमें कंपनी ने 6th सेंस टेक्नोलॉजी दी है. इसमें स्मार्ट सेंसर लगे हैं, जो टेम्परेचर, ह्यूमिडिटी और एयर फ्लो को ऑटोमेटिक एडजस्ट करते हैं.
यह भी पढ़ें: AC Buying Guide: कैसे खरीदें बेस्ट एयर कंडीशनर, इन बातों का रखें ध्यान
इसमें 3D Cool टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेजी से गर्मी को रिमूव करती है और कमरे को एक बराबर कूल रखती है. टर्बों चिल मोड में ये एयर कंडीशनर सिर्फ 60 सेकंड में कमरे का टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस पर ला देंगे. AC में 4-वे स्विंग मिलता है, जिसकी वजह से कोने-कोने तक हवा पहुंचती है.
कंपनी का कहना है कि आउटडोर टेम्परेचर 56 डिग्री सेल्सियस होने पर भी ये AC प्रभावी रूप से काम करेगा. इसके साथ कंपनी 5 साल की वारंटी दे रही है. इसमें 100 परसेंट कॉपर कंडेंसर इस्तेमाल किए गए हैं. एडजस्टेबल कूलिंग और बिजली बचत के लिए इसमें 6-in-1 Xpand टेक्नोलॉजी दी गई है.
यह भी पढ़ें: घर के लिए कितने Ton का AC रहेगा बेस्ट? ऐसे चुनें सही एयर कंडीशनर
Whirlpool 3D Cool Pro+ AC 2026 रेंज की शुरुआत 29,600 रुपये से होती है. कंपनी की लेटेस्ट एसी रेंज प्रमुख रिटेल स्टोर्स के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी मिलेगी. इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है.