scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें मंगलवार की 5 बड़ी खबरें, ऐसा रहा टेक जगत का हाल

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Advertisement
X
Top Tech News Of The Day
Top Tech News Of The Day
स्टोरी हाइलाइट्स
  • यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल
  • हम यहां टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं
  • जानिए नए नए गैजेट्स के बारे में

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

BGMI में इन 5 सेफ जगहों पर लैंड करने पर मिलेगी भरपूर लूट, गेम जीतना हो जाएगा आसान
Battlegrounds Mobile India काफी पॉपुलर गेम में से एक है. इसमें जीतने के लिए प्लेयर्स काफी मेहनत करते हैं. जीतने के लिए जरूरी है आपके पास लूट बढ़िया हो. यानी आप ऐसे जगह पर लैंड करें जहां आपको भरपूर लूट मिल सकें और खतरा भी कम हो. यहां आपको Erangel मैप के कुछ ऐसे ही लोकेशन के बारे में बता रहे हैं जहां उतरकर आप भरपूर लूट ले सकते हैं.

ये हैं 2GB डेली डेटा वाले Airtel के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, देखें लिस्ट
Airtel अपने प्रीपेड ग्राहकों को कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है. ये प्लान्स अलग-अलग वैलिडिटी और बेनिफिट्स के साथ आते हैं. अगर आप एयरटेल के प्रीपेड ग्राहक हैं और 2GB डेली डेटा वाला प्लान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम यहां आपको एयरटेल के 2GB डेली डेटा वाले बेस्ट प्लान्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं.

Advertisement

पढ़ाई के लिए लेना चाहते हैं अफोर्डेबल लैपटॉप? 20,000 रुपये के अंदर आने वाले टॉप 5 लैपटॉप्स
लैपटॉप मेकर्स स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा अफोर्डेबल लैपटॉप्स भी लॉन्च करने लगे हैं. अभी कोरोना की वजह से पढ़ाई भी ऑनलाइन हो रही है. ऐसे में अगर आप एक लैपटॉप 20,000 रुपये के अंदर लेना चाहते हैं तो हम यहां उसके बारे में बता रहे हैं. इन पांच लैपटॉप्स को 20,000 रुपये के अंदर खरीदा जा सकता है.

Nothing के पहले प्रोडक्ट Ear 1 को भारत में मिला बढ़िया रिस्पॉन्स, 2 मिनट में हुआ स्टॉक खाली
OnePlus के को-फाउंडर रहे Carl Pie की नई कंपनी Nothing के पहले प्रोडक्ट Ear 1 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को जुलाई में लॉन्च किया गया था. आज यानी 17 अगस्त को भारत में इसे पहली बार प्री-ऑर्डर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था. खास बात ये है कि यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले ये ईयरबड्स सेल में आने के कुछ मिनट के अंदर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए.

WhatsApp पेमेंट्स में आया ये खास फीचर, अब नए अंदाज में करें मनी ट्रांसफर
अपने प्लेटफॉर्म पर मनी ट्रांसफर एक्सपीरिएंस को अपग्रेड करने के लिए WhatsApp ने मंगलवार को भारत में पेमेंट्स बैकग्राउंड्स को पेश किया है. इस नए फीचर का लक्ष्य वॉट्सऐप यूजर्स को पर्सनलाइज्ड पेमेंट्स एक्सपीरिएंस देना है. इस फीचर के जरिए यूजर्स वॉट्सऐप पेमेंट्स के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों को पैसे भेजते वक्त एक संबंधित बैकग्राउंड सेलेक्ट कर सकते हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement