scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें शुक्रवार की 5 बड़ी खबरें, ऐसा रहा टेक जगत का हाल

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Advertisement
X
Top Tech News Of The Day
Top Tech News Of The Day
स्टोरी हाइलाइट्स
  • यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल
  • हम यहां टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं
  • जानिए नए नए गैजेट्स के बारे में

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

iPhone स्कैन करेगा Apple का नया टूल, चाइल्ड पोर्न मिलने पर करेगा रिपोर्ट
टेक दिग्गज Apple ने घोषणा की है कि कंपनी iOS, macOS, watchOS और iMessage प्लेटफॉर्म्स पर एक नई टेक्नोलॉजी ऐड करने जा रही है. इस टेक्नोलॉजी  के जरिए ऐपल चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज मटेरियल (CSAM) की पहचान करेगा और ऐसा कंटेंट मिलने पर संबंधित विभाग को रिपोर्ट भी करेगा.

108MP कैमरे के साथ Motorola के ये दो नए स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
Motorola Edge S Pro को चीन में Motorola Edge S के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया. मोटोरोला का ये नया फोन दरअसल पिछले हफ्ते यूरोप में लॉन्च हुए Edge 20 Pro का रिब्रांडेड वर्जन है. Edge S Pro के साथ ही कंपनी ने Motorola Edge Lite यानी Motorola Edge Lite Luxury Edition को भी लॉन्च किया.

Advertisement

Samsung को पछाड़ Xiaomi पहली बार बना दुनिया का नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi जून 2021 में दो बड़ी दिग्गज कंपनियों Apple और Samsung को पछाड़ती हुई पूरी दुनिया में नंबर 1 स्मार्टफोन वेंडर कंपनी बन गई है. ये जानकारी हालिया काउंटरपॉइंट रिपोर्ट से मिली है.

Noise की नई वॉच और ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत 1,499 रुपये से शुरू
Noise ColorFit Pro 3 Assist स्मार्टवॉच और Noise Buds VS103 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी की नई वॉच में रेक्टेंगुलर शेप वाला डायल है और इसमें SpO2 मॉनिटरिंग, 14 स्पोर्ट्स मोड्स औऱ हार्ट रेट मॉनटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Micromax In 2b आज सेल में, कीमत 7,999 रुपये से शुरू
Micromax In 2b को भारत में 30 जुलाई को लॉन्च किया गया था. अब आज यानी 6 अगस्त से इस फोन की सेल शुरू कर दी गई है. ये एक बजट फोन है. इसमें स्टॉक एंड्रॉयड 11, डुअल कैमरा सेटअप और 5,000mAh बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये पिछले साल लॉन्च हुए Micromax In 1b का अपग्रेडेड वर्जन है.

 

Advertisement
Advertisement