scorecardresearch
 

OnePlus Nord 6 आज भारत में लॉन्च होगा, 9000mAh बैटरी समेत होंगे कई कमाल के फीचर्स, ये होगी कीमत

OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन भारत में आज लॉन्च होगा. इस हैंडसेट में 9000mAh की बैटरी, 50MP रियर कैमरा, 32MP का सेल्फी कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सपोर्ट मिलेगा. इसमें क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन प्रोसेसर का यूज किया जाएगा. आइए इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स जानते हैं.

Advertisement
X
OnePlus Nord 6 में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा. (Photo: OnePlus)
OnePlus Nord 6 में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा. (Photo: OnePlus)

वनप्लस भारत में आज अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम OnePlus Nord 6 होगा. इस हैंडसेट की लॉन्चिंग शाम 7 बजे होगी. इसमें कई कमाल के फीचर्स और 9000mAh की बैटरी दी जाएगी. 

ऑफिशियल लॉन्चिंग के दौरान कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स में बताया जाएगा. मीडिया रिपोर्टस और लीक्स में कीमत की जानकारी दी है. हालांकि कुछ फीचर्स को खुद कंपनी कंफर्म कर चुकी है. 

OnePlus Nord 6 की कीमत   

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord 6 की संभावित कीमत 35 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये से बीच हो सकती है. 

आज शाम (7 अप्रैल 2026) को कंपनी इसपर मिलने वाले ऑफर्स का ऐलान करेगी. बीते साल वनप्लस नॉर्ड 5 की 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था. 
 
वनप्लस के ऑफिशियल पोर्टल पर अपकमिंग OnePlus Nord 6 को लेकर एक माइक्रोसाइट तैयार की है. ऑफिशियल पोर्टल पर कंपनी ने कुछ फीचर्स को कंफर्म कर दिया है. आइए जानते हैं.

OnePlus Nord 6 की बैटरी 

OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बैटरी दी जाएगी. यह अपने सेगमेंट में आने वाला सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्जिंग के बाद यह हैंडसेट 2.5 दिन से ज्यादा चलेगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: मोबाइल खरीदने से पहले देख लें ये लिस्ट, इस महीने आ रहे हैं ये धांसू स्मार्टफोन्स

OnePlus Nord 6 का कैमरा 

OnePlus Nord 6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा. साथ ही इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जो मल्टी फोकस के साथ आएगा. पोर्टल पर दावा किया है कि यह कम रोशनी में भी बेहतर ग्रुप सेल्फी ले सकेंगे.

OnePlus Nord 6 में AI मिलेगा 

OnePlus Nord 6 के अंदर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सपोर्ट मिलेगा. इसमें वनप्लस एआई का नाम दिया है, जिसके तहत सर्कल टू सर्च, पर्सनालाइज्ड गूगल जेमिनाई, एआई घोस्ट राइटर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसको डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाया गया है.  

OnePlus Nord 6  का प्रोसेसर 

OnePlus Nord 6  में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8 एस जेन 4 का यूज किया जाएगा, ये जानकारी खुद वनप्लस के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट है. इसमें 12GB LPDDR5X Ram और UFS 4.1 स्टोरेज का यूज किया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement