India Today AI Summit 2026 का आयोजन आज यानी 18 फरवरी को हुआ है. इस इवेंट में दुनिया के तमाम AI दिग्गजों ने हिस्सा लिया है. इवेंट में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने 9 पॉइंट चार्टर को पेश किया है.
उन्होंने न्यूज मीडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फेयर, अकाउंटेबिलिटी और रिसिप्रोसिटी यूज के लिए इस चार्टर को पेश किया है. इस चार्टर को भारत मंडपम में हुए 'AI and Media: Opportunities, Responsible Pathways, and the Road Ahead' सेशन में भी पेश किया गया था.
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में उन्होंने इस चार्टर को एक बार फिर पेश किया. कली पुरी ने बताया, 'हम मीडिया में ये विश्वास करते हैं कि ये 9 पॉइंट चार्टर जरूरी है ताकि AI का इस्तेमाल हमारी इंडस्ट्री में अच्छे के लिए हो.'
गौरतलब है कि AI Impact Summit के पहले दिन कली पुरी डिस्कशन पैनल का हिस्सा रहीं. उन्होंने AI के मीडिया में यूज को लेकर कई बड़ी बातें भी कही हैं. उन्होंने ये भी साफ किया कि भारत के लोगों को दुनिया की बड़ी कंपनियां रेयर मिनरल के तौर पर ट्रीट करें. क्योंकि यहां के लोगों के ही डेटा से लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स ट्रेन हो रहे हैं.
कली पुरी ने इस बात भर भी जोर दिया कि ट्रेडिशनल और लेगेसी मीडिया को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, क्योंकि हम अपने सिद्धांत के साथ समझौता नहीं करते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिकी टेक कंपनियां भारतीय मीडिया को वैसे ही ट्रीट करें जैसे अमेरिकी मीडिया को करते हैं. यहां के मीडिया को अलग तरह से ट्रीट करना ठीक नहीं है.