
साइबर स्कैम से बचाने के लिए गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर्स (I4C) की तरफ से एक मुफ्त कोर्स कराया जा रहा है. यह कोर्स ना सिर्फ सभी तरह से स्कैम और उनसे बचाव के तरीके बताएगा बल्कि कोर्स के बाद एक सर्टिफिकेट भी प्रोवाइड कराएगा.
साइबर दोस्त I4C ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्विटर) पर पोस्ट करके इस कोर्स की जानकारी दी है. पोस्ट में बताया है कि फ्रॉड कॉल्स, फेक लिंक और स्कैम की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है. फ्री कोर्स में शामिल हों और कंप्लीट करने के बाद मुफ्त सर्टिफिकेट हासिल करें.
साइबर दोस्त I4C के पोस्ट में ही एक लिंक दिया है, जिसपर क्लिक करके कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. साथ ही कौन-कौन ये कोर्स कर सकता है, उसकी जानकारी दी.
साइबर दोस्त I4C का पोस्ट
साइबर दोस्त I4C ने पोस्ट करके बताया है कि इस कोर्स को कौन-कौन जॉइन कर सकते हैं. इसमें स्टूडेंट, वर्किंग प्रोफेशनल, सरकारी कर्मचारी और सीनियर सीटिजन आदि के नाम शामिल हैं.

साइबर दोस्त I4C ने पोस्ट में एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें बताया है कि इस कोर्स से क्या-क्या सीखने को मिलेगा.
साइबर दोस्त I4C ने पोस्ट करके ये भी बताया है कि अगर साइबर फ्रॉड का कोई विक्टिम है, तो ऐसे स्थिति में उसकी तुरंत शिकायत करनी चाहिए. जितनी जल्दी शिकायत होगी रकम वापस पाने की संभावना उतनी ज्यादा रहेगी.
साइबर स्कैम से कई लोग हो रहे शिकार
साइबर ठग अलग-अलग ट्रिक्स का यूज करके लोगों के बैंक खाते खाली कर देते हैं. साइबर ठग फेक जॉब ऑफर, फेक बैंक ऑफर, KYC स्कैम और पैन नंबर अपडेट और फेक पार्सल आदि के नाम पर लोगों को शिकार बनाते हैं. बहुत से लोगों का बैंक खाता तक खाली हो जाता है, और उनकी पूरी जिंदगी की जमा पूंजी उड़ा लेते हैं.