scorecardresearch
 

भारत में Dreame Technology का गेम प्लान! सीधे कस्टमर्स तक पहुंचेगी कंपनी, क्यों है ये कदम खास?

पिछले कुछ सालों के अंदर ही ड्रीमी टेक्नोलॉजी ने भारत में अपनी पकड़ मजबूत की है. ये कंपनी होम अप्लायसेंज बनाती है. खास तौर पर इसके रोबोटिक वैक्यूम क्लनीर्स, हेयर ड्रायर्स और दूसरे स्मार्ट प्रोडक्ट्स भारत में पॉपुलर हैं. अब कंपनी डायरेक्ट सेलिंग स्टार्ट कर रही है.

Advertisement
X
Dreame India
Dreame India

स्मार्ट होम अप्लायंसेज़ बनाने वाली कंपनी ड्रीमी टेक्नोलॉजी ने भारत में अपना डायरेक्ट टू कस्टमर (D2C) प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए अब कस्टमर्स कंपनी के प्रोडक्ट सीधे उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे.

कंपनी का कहना है कि यह कदम भारत में उसके तेजी से बढ़ते बिजनेस को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है. अब तक Dreame के प्रोडक्ट्स Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध थे, लेकिन D2C प्लेटफॉर्म आने के बाद कस्टमर्स सीधे कंपनी से खरीदारी कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: घर का झाड़ू-पोछा करेगा रोबोट: Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च

इससे कंपनी को अपने कस्टमर्स के साथ सीधा कनेक्शन बनाने का मौका मिलेगा और यूजर्स को भी बेहतर और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा. 

इस नए प्लेटफॉर्म पर Dreame ने अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो रखा है. इसमें रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर, कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम, वेट और ड्राई क्लीनर के साथ-साथ ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज़ भी शामिल हैं.

कंपनी का दवा है वो यूजर्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना चाहते है जहां उन्हें खरीदारी से लेकर सर्विस तक सब कुछ एक ही जगह मिल सके.

Advertisement

कंपनी के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को आसान नेविगेशन, प्रोडक्ट्स की डिटेल जानकारी, कंपेयर करने का ऑप्शन्स और कस्टमर सपोर्ट जैसी सर्विसेज मिलेंगी. Dreame का दावा है कि इससे कस्टमर्स को पहले से ज्यादा स्मूद और बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Dreame ने CES में दिखाया पूरा स्मार्ट होम सिस्टम, सीढ़ियां चढ़ रहा है घर की सफाई करने वाला रोबोट

साथ ही कंपनी ने आफ्टर-सेल्स सर्विस पर भी खास जोर दिया है. अब यूजर्स को डेडिकेटेड हेल्पलाइन, पिक-अप और ड्रॉप सर्विस, ऑन-साइट और वर्चुअल इंस्टॉलेशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. इसके अलावा कंपनी कुछ प्रोडक्ट्स पर एक्सटेंडेड वारंटी के ऑफर भी दे रही है, जिससे यूजर्स को एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा.

हालांकि D2C प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के बाद भी Dreame अपने मौजूदा रिटेल पार्टनर्स के साथ काम जारी रखेगी. यानी यूजर Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स से भी प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे. कंपनी का मानना है कि इससे ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन्स मिलेंगे और खरीदारी का अनुभव बेहतर होगा.

ड्रीमी टेक्नोलॉजी के लिए भारत एक अहम बाजार बनकर उभरा है. 2023 में एंट्री के बाद से कंपनी यहां तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. ऐसे में D2C प्लेटफॉर्म लॉन्च करना इस स्ट्रैटिजी का हिस्सा माना जा रहा है, जहां कंपनी सीधे कस्टमर्स तक पहुंच बनाकर अपने ब्रांड को और मजबूत करना चाहती है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement