आ रहा है वेलेंटाइन्स डे
14 फरवरी को वेलेंटाइन्स डे है और उससे पहले बहुत से लोग अपने पार्टनर के लिए स्पेशल प्लानिंग करते हैं. कई लोग स्पेशल गिफ्ट खरीदते हैं तो कई ट्रिप प्लानिंग करते हैं. इसके लिए बहुत से लोग इंटरनेट पर सर्चिंग करते हैं और बेस्ट खोजने की कोशिश करते हैं. (Photo: Unsplash.com)
साइबर स्कैमर्स भी उठाते हैं फायदा
वेलेंटाइन्स डे पर इंटरनेट सर्च वॉल्यूम का फायदा साइबर स्कैमर्स भी उठाते हैं. वे इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का फायदा उठाते हैं. वेलेंटाइन्स डे का चक्कर आपका बैंक खाता तक खाली कर सकता है. आज आपको 5 तरह के स्कैम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे सावधान रहना चाहिए. (Photo: Unsplash)
Romance scams से संभलकर
वेलेंटाइन डे के आसपास Romance scams के कई लोग शिकार हो जाते हैं. ये आमतौर पर डेटिंग ऐप्स, सोशल मीडिया आदि पर नजर आते हैं. शुरुआती चैटिंग नॉर्मल होती है और उसके बाद फेक पार्टनर आई लव यू जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं.फिर मेडिकल इमरजेंसी, नौकरी को लेकर संकट बताते हैं. वे विक्टिम से बतौर मदद कुछ रुपयों की डिमांड करते हैं, जिसे कुछ दिन में रिटर्न करने का वादा किया जाता है.(Photo: Unsplash.com)
वेलेंटाइन्स डे गिव-अवे स्कैम
वेलेंटाइन्स डे के आसपास सोशल मीडिया पर ढेरों ऐसे पोस्ट मिल जाएंगे, जिसमें मुफ्त में डिनर, होलिडे और गिफ्ट आदि का जिक्र होता है. इसके लिए साइबर स्कैमर्स एक पोर्टल का लिंक देते हैं, जिसकी मदद से बैंक खाते तक अपना एक्सेस बनाते हैं और बैंक खाते में सेंध लगाते हैं. (Photo: Unsplash.com)
फेक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से रहें सतर्क
वेलेंटाइन्स डे के मौके पर फेक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट तैयार करते हैं, जहां पर सस्ते या डिस्काउंट का ऑफर देकर सामान सेल किया जाता है. इसमें स्मार्टफोन, गैजेट, ड्रेस और ज्वैलरी आदि हो सकती हैं. (Photo: Unsplash.com)
गिफ्ट और फ्लावर स्कैम से सावधान
वेलेंटाइन्स डे के आसपास सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर फ्री गिफ्ट और फ्लावर आदि का मैसेज नजर आएगा. इसके बाद लिंक पर क्लिक करना होगा और प्रोसेसिंग के नाम पर 1 या 2 रुपये की पेमेंट करने को कहते हैं, जिसके बाद बैंक खाता खाली हो सकता है. स्कैमर्स विक्टिम की आईडी या पैन का यूज करके पर्सनल लोन भी जारी कर सकते हैं. (Photo: Unsplash.com)
जान-पहचान वाला स्कैम
वेलेंटाइन्स डे के मौके पर साइबर स्कैमर्स कुछ लोगों को कॉल करते हैं. फिर वे उनको बताते हैं कि आपके जान पहचान वाले ने आपके लिए मैसेज भेजा है. इसमें वह किसी का नाम, फोटो आदि का भी यूज कर सकते हैं. तुरंत हेल्प या पैसों की जरूरत का बहाना लगाते हैं. वेलेंटाइन्स डे पर गिफ्ट का भी झांसा दे सकते हैं, जिसके बाद OTP आदि मांगकर बैंक खाते में सेंधमारी कर सकते हैं. (Photo: Unsplash.com)