WhatsApp में अब तक डार्क मोड नहीं आया है. शाद आप कुछ समय से इसके बारे में पढ़ रहे होंगे कि WhatsApp में डार्क मोड आ गया है और आप इसे अभी ऐक्टिवेट कर सकते हैं. ऐसा नहीं है. फेसबुक मैसेंजर में डार्क मोड आया है, वॉट्सऐप में नहीं. हालांकि इतना जरूर है कि कंपनी WhatsApp के लिए डार्क मोड की टेस्टिंग कर रही है, लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई स्टेटमेंट भी नहीं आया है.
डार्क मोड दरअसल Android Q में दिया गया है. Android Q अब Pixel स्मार्टफोन्स में दिया जा चुका है और कुछ दूसरे चुनिंदा Android स्मार्टफोन्स के लिए भी है. यानी जिन स्मार्टफोन में Android Q मिला है वो डार्क मोड यूज कर सकते हैं.
फिलाहल Android Q का बीटा वर्जना आया है और इसमें भी Dark Mode दिया गया है. अब आपको इस नए एंड्रॉयड वर्जन में दिए गए डार्क मोड फीचर का फायदा उठाते हुए अपने वॉट्सऐप को भी डार्क मोड में लाना है. इसके लिए सिंपल स्टेप्स हैं इन्हें आप फॉलो कर सकते हैं.
अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की सेटिंग्स में जा कर डिस्प्ले सेलेक्ट करें, यहां थीम का ऑप्शन दिखेगा. इसे सेलेक्ट करने के बाद आपको यहां Dark Mode का ऑप्शन दिखेगा. ये ऑप्शन चुनना है. अब इसके बाद फिर से सेटिंग्स में जा कर About Phone सेलेक्ट करें. अब आपको डेवेलपर मोड ऐक्टिवेट करना है. इसके लिए आपको Build Number details पर 7 बार टैप करना है. लगातार तब तक टैप करें जब तक आपको डेवेलपर मोड ऐक्टिवेटेड का मैसेज न दिखे. जैसे ही वो मैसेज दिखा आपको कुछ नए ऑप्शन मिलेंगे जो डेवेलपर्स के लिए होते हैं.
Android के डेवेलपर मोड को ऐक्टिवेट करने के बाद आपको Developer Option मिलेगा, यहां सेलेक्ट करें आपको यहां पर Override force-dark का ऑप्शन दिखेगा. इसे सेलेक्ट करते ही सभी ऐप्स पर भी डार्क मोड Apply हो जाएगा. इसके बाद जाहिर है WhatsApp में भी डार्क मोड इफेक्ट दिखेगा.
कुल मिला कर इसी वजह से आप लगातार ये खबर देख रहे होंगे कि WhatsApp में डार्क मोड आ गया है, लेकिन ऐसा नहीं है ये एंड्रॉयड का फीचर है. हां, कुछ समय बाद WhatsApp भी डार्क मोड जारी कर सकता है.