सोशल मीडिया दिग्गज Facebook ने क्रिप्टोकरेंसी Libra का ऐलान किया है. Libra एक डिजिटल करेंसी है जो क्रिप्टोकरेंसी पर आधारित है. WhatsApp फेसबुक की ही कंपनी है और फेसबुक ने कहा है कि अगले साल WhatsApp पर भी लिब्रा का सपोर्ट मिलेगा. लिब्रा का सपोर्ट मिलना यानी WhatsApp में कंपनी Calibra को इंटीग्रेट करेगी.
Calibra फेसबुक की एक सबसिडरी है. इसे आप Libra ट्रांजैक्शन का वॉलेट की तरह समझ सकते हैं. Calibra का सपोर्ट WhatsApp में मिलने के बाद इस इंस्टैंट मैसेजिंग के जरिए आप पैसे भेज और रिसीव कर सकेंगे.
भारत में WhatsApp ने कुछ समय पहले ही WhatsApp Pay की शुरुआत की थी, लेकिन सरकार से परमिशन न मिलने की वजह से अब तक ये लगभग पेंडिंग है.
हाल ही में रिपोर्ट आई है कि सरकार की तरफ से WhatsApp Pay की लिमिटेड टेस्टिंग के लिए हरी झंडी दी गई है. लेकिन अब सवाल ये है कि कंपनी WhatsApp Pay लाएगी या सीधे अगले साल Calibra का सपोर्ट देगी. गौरतलब है कि भारत में अभी क्रिप्टो करेंसी को लेकर कोई नियम नहीं है और यहां Bitcoin को पहले भी अवैध बताया जा चुका है. Bitcoin के बारे में जानते ही होंगे.
भारतीय यूजर्स को WhatsApp में Libra ट्रांजैक्शन के लिए पहले फेसबुक को भारत में इसकी इजाजत लेनी होगी. अब वॉट्सऐप को भारत में क्रिप्टोकरेंसी के लिए इजाजत मिल पाती है या नहीं ये तो आने वाले समय में साफ होगा. लेकिन एक्सपोर्ट्स का मानना है कि फेसबुक दुनिया भर में एक साथ Calibra लॉन्च करने के लिए जम कर लॉबिंग करेगा.
WhatsApp के साथ फेसबुक मैसेंजर में भी ये फीचर दिया जाएगा. लेकिन फेसबुक मैसेंजर के जरिए अभी भी पैसे भेजे जा सकते हैं, हालांकि ये अभी लिमिटेड है. मुमकिन है Calibra इंट्रीग्रेशन के बाद से इसमें भी बदलाव होगा और Calibra को ट्रांजैक्शन के लिए डिफॉल्ट बनाया जाएगा.