टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) पदक जीतने से भले ही चूक गई हो लेकिन उसके दमदार प्रदर्शन और जज्बे की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस बीच महिला हॉकी टीम की कप्तान ने रानी रामपाल (Rani Rampal) ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) को धन्यवाद दिया है.
कप्तान रानी रामपाल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए हमारी यात्रा ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के समर्थन और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं होती. रानी ने कहा, "नवीन पटनायक जी, हमारी क्षमताओं पर भरोसा करने के लिए हाथ जोड़कर धन्यवाद."
महिला हॉकी टीम की कप्तान ने कहा कि हमें सपोर्ट करने के लिए, हम पर भरोसा जताने के लिए और हमें एक प्लेटफॉर्म देने के लिए ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को धन्यवाद देती हूं.
Our journey to the Tokyo Olympics wouldn't have been possible without the support and guidance of the Hon’ble Chief Minister of Odisha Shri @Naveen_Odisha Ji. 🙏
— Rani Rampal (@imranirampal) August 6, 2021
Thank you for trusting in our abilities.@CMO_Odisha @sports_odisha pic.twitter.com/oj79thmkEA
इसके जवाब में सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि "भारतीय महिला हॉकी टीम की पूरी टीम के जुझारू जज्बे को सलाम. आप सभी चैंपियन हैं और 'टोक्यो 2020' में आपका जोशीला प्रदर्शन आने वाले वर्षों तक खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहेगा. 17 अगस्त को आप सभी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं."
क्लिक करें- ओलंपिक 2020: चार दशक का सूखा खत्म, 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता मेडल
इससे पहले ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने भी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया. कप्तान मनप्रीत ने वीडियो मैसेज के जरिए ओडिशा सीएम का शुक्रिया किया. इसके जवाब में पटनायक ने लिखा कि 17 अगस्त को ओडिशा में उनका और पूरी टीम का स्वागत है.
वहीं भारत को ओलंपिक्स में कांस्य पदक हासिल करने के बाद ओडिशा राज्य के खेल सचिव विनील कृष्ण ने कहा कि ओडिशा सरकार हॉकी इंडिया फेडरेशन के साथ पाटर्नरशीप जारी रखेगी. बता दें कि पटनायक सरकार ने सहारा कंपनी के बाद सन 2018 में हॉकी इंडिया फेडरेशन के साथ हाथ मिलकार 100 करोड़ रुपये स्पॉन्सर करने का डील साईन की थी. इस दौरान नवीन सरकार ने हॉकी इंडिया फेडरेशन से आगामी 5 सालों तक भारतीय हॉकी पुरुष व महिला खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करने की बात भी की थी.
और पढ़ें