scorecardresearch
 

इंडिया के खिलाफ चकिंग करने वाले इंग्लिश स्पिनर शिलिंगफोर्ड से बैन हटा, नहीं फेंक सकेंगे दूसरा

आईसीसी ने आज वेस्टइंडीज के शेन शिलिंगफोर्ड को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी की अनुमति दे दी. लेकिन शर्त यह रखी है कि यह ऑफ स्पिनर अपनी दूसरा गेंद नहीं फेंक सकेगा.

Advertisement
X
इंग्लैंड की टीम के ऑफ स्पिनर शेन शिलिंगफोर्ड
इंग्लैंड की टीम के ऑफ स्पिनर शेन शिलिंगफोर्ड

आईसीसी ने आज वेस्टइंडीज के शेन शिलिंगफोर्ड को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी की अनुमति दे दी. लेकिन शर्त यह रखी है कि यह ऑफ स्पिनर अपनी दूसरा गेंद नहीं फेंक सकेगा. गौरतलब है कि भारत के खिलाफ नवंबर में मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद शिलिंगफोर्ड के एक्शन की शिकायत की गई थी. उसके बाद पिछले साल 29 नवंबर को उनका टेस्ट हुआ. इसमें उनकी सभी गेंदों को अवैध बताया गया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से उन्हें रोक दिया गया था.

बाद में शिलिंगफोर्ड अपने एक्शन में सुधार पर काम करते रहे.

आईसीसी ने कहा कि पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में 4 मार्च को उनके एक्शन की फिर जांच की गई और हर गेंद पर उनकी कोहनी आईसीसी नियमों के तहत जायज 15 डिग्री के भीतर ही मुड़ रही थी. आईसीसी की प्रेस रिलीज में कहा गया, शिलिंगफोर्ड ने इसकी पुष्टि की है कि वह अब दूसरा गेंद नहीं फेकेंगे. लिहाजा दूसरा अवैध गेंद रहेगी जो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं फेंक सकते.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement