scorecardresearch
 

ऑस्‍ट्रेलिया ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत को तीसरे स्थान पर धकेला

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को केपटाउन में तीसरे और अंतिम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 245 रन से हराकर आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत को हटाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को केपटाउन में तीसरे और अंतिम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 245 रन से हराकर आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत को हटाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया.

ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला की शुरुआत तीसरे स्थान और 111 रेटिंग अंक के साथ की थी. इस जीत से उसे चार अंक मिले, जिससे उसके 115 रेटिंग अंक हो गए हैं जो भारत से तीन अंक अधिक हैं. एक अप्रैल की कट ऑफ तारीख तक अब उसका दूसरे और भारत का तीसरे स्थान पर रहना तय है.

इसका मतलब हुआ कि ऑस्ट्रेलिया को 3,75,000 डॉलर की इनामी राशि मिलेगी जबकि तीसरे स्थान की टीम भारत को 2,65,000 डॉलर के साथ संतोष करना होगा. इंग्लैंड को चौथे स्थान पर रहने के लिए 1,60,000 डॉलर मिलेंगे.

शीर्ष पर रहने वाले दक्षिण अफ्रीका के 127 अंक रह गए हैं लेकिन इसके बावजूद उसे पहले स्थान पर रहने के लिए 4,75,000 डॉलर मिलेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement