रवि सावंत को शुक्रवार को मुंबई क्रिकेट संघ का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वह विलासराव देशमुख की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे जिनका इस महीने के शुरू में निधन हो गया था.
सावंत अभी तक एमसीए की प्रबंध समिति में कोषाध्यक्ष थे. उन्होंने शुक्रवार को हुए चुनाव में उपाध्यक्ष प्रो रत्नाकर शेट्टी को 10-5 से हराया. संयुक्त सचिव नितिन दलाल विदेश में होने के कारण चुनावों में भाग नहीं ले पाये. सावंत की जगह मयंक खंडवाला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.