scorecardresearch
 

RCB vs SRH Fantasy XI: विराट कोहली बरसाएंगे रन या बरपेगा उमरान का कहर? ये है बेस्ट फैेंटेसी-XI

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है. आरसीबी के लिए चिंता का सबब विराट कोहली का फॉर्म है.

Advertisement
X
Virat Kohli
Virat Kohli
स्टोरी हाइलाइट्स
  • IPL में आज SRH-आरसीबी के बीच मैच
  • विराट कोहली पर होंगी फैन्स की निगाहें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह टक्कर होनी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के इस सीजन में सात मैच खेलकर पांच में जीत हासिल की है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने छह मैच खेले जहां उनके नाम पर चार मैच जीते.

दोनों को आखिरी मैच में मिली जीत

आरसीबी ने अपना आखिरी गेम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने 18 रन से गेम अपने नाम किया था. उस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 96 रन बनाए, जबकि जोश हेजलवुड ने 4 विकेट लिए थे. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला. जहां उन्होंने 7 विकेट से जीत नसीब हुई. पंजाब के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम और निकोलस पूरन ने क्रमशः 41 रन और 35 रन बनाए थे.

सनराइजर्स का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच हुए आईपीएल मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. अब तक आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 19 मैचों में आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 मैच जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने बाकी बचे हुए 11 मैच जीते.

Advertisement

कोहली का फॉर्म चिंता का सबब

आरसीबी के लिए चिंता का सबब विराट कोहली का फॉर्म है, जो अबतक इस सीजन में एक भी अर्धशतक तक नहीं बना पाए हैं. ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह आम तौर पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों की सहायता करती है. लेकिन रात का मैच होने के चलते ओस एक अलग फैक्टर बन सकता है. छोटी बाउंड्री और एक तेज आउटफील्ड के चलते बल्लेबाज यहां पर खेलने के लिए उत्साहित रहते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचिथ, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक.

बेस्ट फैंटेसी XI: निकोलस पूरन, विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), केन विलियमसन, ग्लेन मैक्सवेल, एडेन मार्करम, जोश हेजलवुड, उमरान मलिक (उप-कप्तान), हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार.

 

Advertisement
Advertisement