scorecardresearch
 

IPL 2022: 'बच्चे कहते हैं जोस बटलर की तरह 100 क्यों नहीं मारते', मैच विनिंग इनिंग के बाद बोले डेविड वॉर्नर

राजस्थान रॉयल्स (RR) के जोस बटलर आईपीएल 2022 में बेहद खतरनाक फॉर्म में दिखाई दिए हैं. इस इंग्लिश बल्लेबाज ने अब तक सिर्फ 6 मैचों में 375 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल रहे.

Advertisement
X
David Warner (@IPL)
David Warner (@IPL)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • वॉर्नर ने खेली नाबाद 60 रनों की पारी
  • दिल्ली ने पंजाब को 9 विकेट से दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में डेविड वॉर्नर शानदार टच में दिखाई दे रहे हैं. बुधवार को पंजाब किंग्स (PBKS)के खिलाफ मुकाबले में वॉर्नर ने 30 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली. आईपीएल के मौजूदा सीजन में वॉर्नर का यह लगातार तीसरा अर्धशतक रहा. वॉर्नर के इस पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने 10.3 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली.

वॉर्नर ने भले ही लगातार तीन अर्धशतक बनाए हों, लेकिन उनकी नन्ही बेटियों को नहीं लगता कि ये 60-70 रन काफी हैं. वॉर्नर ने जीत के बाद कहा कि उनकी बेटियां जानना चाहती हैं कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज जोस बटलर की तरह शतक क्यों नहीं बना रहा है.

60 रन काफी नहीं: वॉर्नर

वॉर्नर ने कहा, 'मेरे बच्चे सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि मैं शतक क्यों नहीं बना सकता. यह आसान नहीं है. इन दिनों 60 रन काफी नहीं है. मेरी बेटियों ने जोस बटलर को शतक बनाते हुए देखा था. वे मुझसे पूछती रहती हैं कि मैं बटलर की तरह गेंद को मैदान से बाहर हिट क्यों नहीं कर सकता. यह बहुत अच्छा है कि दुनिया भर के छोटे बच्चे इस खेल को देखते रहते हैं.'

वॉर्नर ने गेंदबाजों को दिया श्रेय

Advertisement

वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली के गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की. वॉर्नर  ने कहा, 'मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने शानदार काम किया और हमारे लिए इसे आसान बना दिया. हमें टारगेट का पीछा करने के दौरान पावरप्ले में कड़ी मेहनत करनी पड़ी. पिछली रात की तुलना में यह एक अलग सतह थी, लेकिन गेंदबाजों को श्रेय देना होगा. मैं सिर्फ सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहा था और शॉ के साथ खेलकर खुश हूं.'

जोस बटलर शानदार फॉर्म में

राजस्थान रॉयल्स (RR) के जोस बटलर इस सीजन के आईपीएल में बेहद खतरनाक फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. इस बल्लेबाज ने अब तक सिर्फ 6 मैचों में 75 की औसत और 156.90 के स्ट्राइक रेट से 375 रन बनाए हैं. बटलर आईपीएल के 15वें सीजन में अब तक में दो शतक लगा चुके हैं.

 

Advertisement
Advertisement