scorecardresearch
 
Advertisement

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले महिलाओं ने किया हवन, टीम इंडिया की जीत के लिए की प्रार्थना

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले महिलाओं ने किया हवन, टीम इंडिया की जीत के लिए की प्रार्थना

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में महिलाओं ने शनि देव धाम मंदिर में विशेष हवन और पूजा का आयोजन किया. इस दौरान महिलाओं ने ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ Team India की जीत के लिए प्रार्थना की. महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लहराया, “भारत माता की जय” और “चक दे इंडिया” के नारे लगाए. साथ ही जीत का प्रतीकात्मक रक्षा सूत्र भी बांधा गया. महिलाओं ने विश्वास जताया कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन करेगी.

Advertisement
Advertisement