टी-20 वर्ल्ड कप से पहले सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सलाम क्रिकेट शो पर भारत की तैयारियों को लेकर खुलकर अपनी राय व्यक्त की. पंत ने न केवल टीम की रणनीति और तैयारी पर बात की, बल्कि हालिया सड़क हादसे और पिछले बर्ष के वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में मिली हार का भी जिक्र किया. इस चर्चा में उन्होंने टीम की मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा किए.