पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान की खराब होती सेहत ने विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों को चौंका दिया है. सुनील गावस्कर, क्लाइव लॉयड सहित 15 महान कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने इमरान की स्थिति पर चिंता जताई है. इस घटना ने खेल और राजनीति दोनों ही क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.