भारतीय क्रिकेट टीम का अब अगला मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-6 में जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार (26 फरवरी) को है. यह मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में है. जहां भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव होने लाजिमी हो गए हैं.
इस समय देश भर के क्रिकेट फैन्स के बीच में सबसे ज्यादा आलोचना अभिषेक शर्मा की हो रही है. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड 2026 के 4 मैचों में 15 रन बनाए हैं. ये 15 रन तो उनके साउथ अफ्रीका संग पिछले टी20 में आए थे. उन्होंने शुरुआती टी20 में तो 3 डक (शून्य) बनाए थे.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले जानें दोनों समीकरण
दूसरे नंबर पर जो खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए कमजोर कड़ी बना है, वो हैं तिलक वर्मा, जो अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. उन्होंने 5 पारियों में 107 रन बनाए हैं. इसमें उनका एवरेज 21.40 और स्ट्राइक रेट 118.88 है. जो 3 नंबर के बल्लेबाज के लिए कहीं से भी सटीक नहीं माना जाएगा.
वहीं जिस तरह वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ निकलकर शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए, उसके बाद तो उनकी क्लास सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों ने भी लगा दी. वहीं अभिषेक शर्मा भी इस वर्ल्ड कप में कई मौकों पर लापहरवाही भरे शॉट खेलकर आउट हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: केवल अभिषेक शर्मा ही नहीं, तिलक वर्मा भी उतने ही कसूरवार, संजू सैमसन से टीम इंडिया के मैनेजमेंट को क्या दिक्कत?
फिनिशर रिंकू भी कुछ खास नहीं कर सके...
पर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने अब तक खेले 5 मैचों में सिर्फ 29 गेंदें खेलीं और सिर्फ 24 रन बनाए हैं. जो कहीं से भी उनकी फिनिशर भूमिका से मेल नहीं खाता है.
रिंकू ने अमेरिका के खिलाफ मैच में 14 गेंदों पर 6 रन बनाए, वहीं नामीबिया के खिलाफ 6 गेंद में 1 रन बना सके, पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद में नाबाद 11 रन जरूर बनाए और नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 2 गेंदें खेलीं लेकिन बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके खेलने पर संदेह है क्योंकि उनके फैमिली में इमरजेंसी आ गई है.