scorecardresearch
 

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारत-न्यूजीलैंड के कप्तानों में जुबानी जंग, सैंटनर की वार्निंग पर सूर्या ने दी ये चुनौती

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम भारतीय दर्शकों को शांत कराने की कोशिश करेगी. इस पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब देते हुए कहा कि बड़े मैच से पहले हर कोई यही बात बोलता है और खिलाड़ियों को कुछ नया कहना चाहिए.

Advertisement
X
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Photo: ITG)
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Photo: ITG)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तानों में जुबानी जंग शुरू हो गई है. पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय टीम को लेकर एक सख्त बयान दिया. जिसपर अब सूर्या का भी रिएक्शन सामने आया है.

सैंटनर ने कहा था कि उनकी टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में भारतीय दर्शकों को शांत कराने की कोशिश करेगी. बता दें कि अहमदाबाद के स्टेडियम में करीब एक लाख दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे भारतीय टीम का 12th मैन भी कहा जा रहा है. सैंटनर के इस बयान पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि बड़े मैच से पहले इस तरह की बातें अब आम हो गई हैं और खिलाड़ियों को कुछ नया बोलना चाहिए.

सूर्यकुमार यादव ने पत्रकारों से बातचीत में मुस्कुराते हुए कहा, “हर कोई यही लाइन बोल रहा है, उन्हें कुछ नया ट्राई करना चाहिए.”

फाइनल को लेकर उत्साहित है टीम इंडिया

भारतीय कप्तान ने कहा कि घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल खेलना टीम के लिए बेहद खास पल है और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी सकारात्मक है. उन्होंने कहा, “यह एक खास एहसास है. पूरी टीम बहुत उत्साहित है. हमारे ग्रुप में बहुत अच्छा माहौल है और हम इस बड़े फाइनल का इंतजार कर रहे हैं.”

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: वर्ल्ड कप फाइनल में क्यों वरुण की जगह कुलदीप को मिलना चाहिए मौका? न्यूजीलैंड के खिलाफ आंकड़े दे रहे गवाही

न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दिखाई ताकत

न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. कीवी टीम अब अपने इतिहास का पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश करेगी.

दबाव भारत पर होगा: सेंटनर

मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम बड़े मौके से प्रभावित हुए बिना अपने खेल पर ध्यान देना चाहती है.

उन्होंने कहा, हम आम तौर पर स्थिति या विरोधी टीम से ज्यादा प्रभावित नहीं होते. हम मैदान पर जाते हैं और अपना खेल खेलने की कोशिश करते हैं.” सेंटनर ने माना कि फाइनल में उनकी टीम फेवरेट नहीं मानी जा रही है, लेकिन इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है.

यह भी पढ़ें: 'दिल तोड़ने भी पड़े तो...', न्यूजीलैंड के कप्तान ने टीम इंडिया को दी वॉर्निंग, याद आ गए पैट कमिंस

उन्होंने कहा, सब जानते हैं कि शायद हम फेवरेट नहीं हैं, लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ता. अगर हम छोटी-छोटी चीजें सही करें और टीम के रूप में अच्छा खेलें, तो हमारे पास ट्रॉफी जीतने का मौका होगा.”

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि 1 लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने होने वाले इस फाइनल में दबाव भारत पर ज्यादा होगा, क्योंकि वह अपने घर में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा. बता दें कि दोनों टीमों का ये महामुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement