पूर्व बीसीसीआई चीफ शशांक मनोहर ने बुधवार को आईसीसी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. शशांक मनोहर मई 2016 से आईसीसी के चेयरमैन पद पर तैनात थे. उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया था, उनका कार्यकाल दो साल का था. लेकिन उन्होंने मात्र 8 महीने के बाद ही इस पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है अभी यह नहीं पता चला है. बताया जा रहा है उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है.
ठाकुर से लगातार रहा विवाद
शशांक मनोहर का पूर्व बीसीसीआई चीफ अनुराग ठाकुर से लगातार विवादों का नाता रहा है. ठाकुर ने कहा था कि शशांक ने बीसीसीआई को जब छोड़ा जब वह डूबता हुआ जहाज के कप्तान के रूप में उनकी जरुरत थी. उनके कार्यकाल के दौरान BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी के बजट को लेकर सवाल खड़े किये थे.
दो बार रहे BCCI अध्यक्ष
शशांक मनोहर दो बार से बीसीसीआई के चीफ रह चुके हैं. वह पहली बार 2008 में अध्यक्ष बने थे और 2011 तक अध्यक्ष रहे थे. वहीं उसके बाद आईपीएल में फिक्सिंग की चर्चाओं के दौरान उन्हें 2015 में वापिस अध्यक्ष बनाया गया था, वह मई 2016 तक बीसीसीआई अध्यक्ष रहे थे.