इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) की तैयारियां जोरो पर हैं. 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है. सभी खिलाड़ी अब अभ्यास करने लगे हैं. इसी बीच, सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ गए हैं और टीम के साथ नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं.
रोहित आखिरी बार जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. अब उनका पूरा फोकस IPL के नए सीजन पर है, जहां वह मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते दिखेंगे.
नेट्स में दिखा रोहित का दम
सोमवार को मुंबई इंडियंस के नेट सेशन में रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते नजर आए. टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें रोहित नेट्स में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जोरदार छक्का लगाते दिखते हैं. छक्का लगाने के बाद रोहित और शार्दुल के बीच हल्की-फुल्की मजेदार बातचीत भी देखने को मिली.
पिछले सीजन में नहीं चला था बल्ला
रोहित के लिए पिछला IPL सीजन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने 15 मैचों में 418 रन बनाए थे और उनका औसत 29.85 रहा था. ऐसे में इस बार रोहित की कोशिश होगी कि वह बेहतर प्रदर्शन कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाएं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: राजस्थान छोड़कर क्यों चुना धोनी की CSK का साथ? संजू सैमसन ने पहली बार बताई वजह
29 मार्च से MI का अभियान
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच वानखेड़े में 29 मार्च शाम 7:30 बजे खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'उड़ा देंगे सर', संजू सैमसन ने सुनाई वैभव सूर्यवंशी की दिलेरी की कहानी, IPL डेब्यू से जुड़ा है किस्सा, VIDEO
MI के शुरुआती मैच
* 29 मार्च – MI vs KKR (मुंबई)
* 4 अप्रैल – DC vs MI (दिल्ली)
* 7 अप्रैल – RR vs MI (गुवाहाटी)
* 12 अप्रैल – MI vs CSK (मुंबई)