scorecardresearch
 

'टीम इंडिया की कैप ऐसे ही न बांटें', BCCI के इस फैसले पर भड़के अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने T20 में दूसरी टीम उतारने के विचार का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया कैप’ की अहमियत बनी रहनी चाहिए और इसे आसानी से नहीं बांटना चाहिए. व्यस्त शेड्यूल के बीच टीम चयन को लेकर बहस तेज है, लेकिन अश्विन ने साफ कर दिया कि सम्मान से समझौता नहीं होना चाहिए.

Advertisement
X
पूर्व क्रिकेटर अश्विन ने एकसाथ दो टीम उतारने के फैसले पर नाराजगी जताई (Photo: ITG)
पूर्व क्रिकेटर अश्विन ने एकसाथ दो टीम उतारने के फैसले पर नाराजगी जताई (Photo: ITG)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने T20 इंटरनेशनल में दूसरी या कमजोर टीम उतारने के विचार को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि भारत की जर्सी और ‘इंडिया कैप’ की अहमियत कम नहीं होनी चाहिए. अश्विन ने अपने शो ‘Ash Ki Baat’ में यह बात कही. 

दरअसल, खबरें हैं कि इस साल व्यस्त शेड्यूल के कारण भारत अलग-अलग स्क्वॉड भेज सकता है. खासतौर पर Asian Games (19 सितंबर–4 अक्टूबर) और West Indies के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली T20 सीरीज के टकराव को लेकर चर्चा तेज है.

‘इंडिया कैप की क्या वैल्यू रह जाएगी?’

अश्विन ने कहा कि भारत के लिए खेलना एक खास उपलब्धि होनी चाहिए, न कि आसानी से मिलने वाली चीज. उन्होंने कहा, फिर इंडिया कैप की वैल्यू क्या रह जाएगी? उसका सम्मान कैसे रहेगा? इंडिया कैप पहनना गर्व का पल होता है. आप करोड़ों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और हर कोई भारतीय क्रिकेट को देखता है.

उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार अलग-अलग टीमों में डेब्यू कराने से उस खास पल की अहमियत कम हो जाती है.

युवा खिलाड़ियों के लिए अलग रास्ता सुझाया

Advertisement

अश्विन ने कहा कि अगर युवा खिलाड़ियों को मौका देना है, तो उन्हें इंडिया A टूर पर भेजा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इंडिया कैप की एक वैल्यू होनी चाहिए. अगर एक्सपोजर देना है, तो इंडिया A टूर कराओ. इंडिया कैप मुफ्त में नहीं बांटी जा सकती.

पहले भी हो चुका है ऐसा प्रयोग

यह बहस नई नहीं है. 2023 एशियन गेम्स के दौरान भी भारत ने दूसरी टीम भेजी थी क्योंकि उसी समय वर्ल्ड कप चल रहा था. उस टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी, जिसमें यशस्वी, तिलक और  रिंकू सिंह जैसे युवा खिलाड़ी शामिल थे. 

हालांकि उस फैसले को व्यावहारिक माना गया, लेकिन इससे इंडिया कैप की अहमियत पर सवाल भी उठे थे. जिसे अब अश्विन ने फिर दोहराया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कैसे OUT हो सकते हैं वैभव सूर्यवंशी? इंग्लैंड के इस दिग्गज ने बता दिया प्लान

आगे का शेड्यूल बेहद व्यस्त

IPL के बाद भारत का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. 
6–20 जून: अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट और 3 वनडे
26–28 जून: आयरलैंड दौरा (2 T20)
जुलाई: इंग्लैंड दौरा (5 T20, 3 ODI)
जुलाई अंत: जिम्बाब्वे दौरा (3 T20)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरलैंड दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है और वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की भी संभावना है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया फ्यूचर स्टार, IPL में बैटिंग के हुए फैन

अक्टूबर में बढ़ेगी टक्कर

अक्टूबर में एशियन गेम्स के तुरंत बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 T20 मैचों की सीरीज होगी. साल के अंत में श्रीलंका के खिलाफ भी घरेलू सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में खिलाड़ियों को रोटेट करने की मांग बढ़ रही है, लेकिन अश्विन का मानना है कि इससे ‘इंडिया कैप’ की प्रतिष्ठा पर असर नहीं पड़ना चाहिए.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement