scorecardresearch
 

PBKS vs MI: 4 हार के बाद पंजाब पर प्लेऑफ का प्रेशर, धर्मशाला में बार‍िश हुई तो क्या होगा? कहीं मुंबई आज खेला ना कर दे!

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आज धर्मशाला में आईपीएल का 58वां मैच खेला जाएगा. पंजाब के पास मुंबई (MI) को हराकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुँचने का मौका रहेगा. अभी अंक तालिका में आरसीबी (RCB) नंबर-1 की कुर्सी पर कायम है. मुकाबला शाम 7 :30 बजे शुरू होगा.

Advertisement
X
लगातार 4 मैच हारने से दबाव में पंजाब किंग्स, मुंबई से होगी भिड़ंत
लगातार 4 मैच हारने से दबाव में पंजाब किंग्स, मुंबई से होगी भिड़ंत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने अंतिम मोड़ पर है. पंजाब किंग्स (PBKS) के पास मौका है अपनी अंक तालिका में नंबर-3  की कुर्सी पर कब्जा करने का. पंजाब आज अपना 12वां  मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ धर्मशाला में खेलेगा. इस सीजन का धर्मशाला में ये दूसरा मुकाबला होगा. धर्मशाला पंजाब किंग्स (PBKS) का घरेलू मैदान है.

अगर पंजाब इस मैच को जीतता है तो वो अंक तालिका में 15 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा. पंजाब अभी 13 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) अंक तालिका में 16 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है. 

पंजाब किंग्स (PBKS) अपने पिछले 4 मुकाबले लगातार हार कर ये मुकाबला खेलने उतरेगी और इस मैच को जरूर जीतना चाहेगी. इस मैदान पर पंजाब को पिछले मुकाबले में दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा था. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी बेहद दबाव होगा.कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस आईपीएल 11 मैचों में 164.02 की स्ट्राइक रेट से 392 रन बनाए हैं. 

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से पूरी तरह बाहर हो चुकी है. पांच बार की चैम्प‍ियन टीम मुंबई इंडियंस के लिए अब बात सिर्फ सम्मान बचाने और अगले सीजन की तैयारी करने की रहेगी. इस आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है. मुंबई का ये सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. 

Advertisement

पंजाब हारा तो क्या होगा? 

अगर पंजाब किंग्स का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो टीम को 1 अंक मिलेगा और उनके कुल 14 पॉइंट्स हो जाएंगे. इससे उन्हें थोड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि पीछा कर रही टीमों चेन्नई और राजस्थान के अभी 12-12 अंक हैं.

लेकिन पंजाब के लिए असली चिंता टॉप-2 में जगह बनाने को लेकर होगी. अगर मैच धुल जाता है, तो पंजाब अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतकर भी ज्यादा से ज्यादा 18 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी. ऐसे में टेबल में ऊपर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स, जिनके पहले से 16 अंक हैं, उन्हें पीछे छोड़ना मुश्किल हो जाएगा.

साथ ही, यह पंजाब का इस सीजन दूसरा ऐसा मैच होगा जो बिना नतीजे के खत्म होगा. यानी टीम को जीत के बजाय अंक बांटकर मिले होंगे.

क्या हार्दिक पंड्या पंजाब के ख‍िलाफ खेलेंगे? 

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या लगातार 2 मैचों से बाहर चल रहें है. हार्दिक की गैर मौजूदगी में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली हुई है. हार्दिक पंड्या इस पूरे आईपीएल सीजन गेंद और बल्लों के साथ -साथ अपनी कप्तानी से भी कोई असर नहीं दिखा पाए हैं.अब देखना होगा की आज के मैच में हार्दिक मुंबाई की कप्तानी करने उतरते हैं या नहीं ?  

Advertisement

पंजाब और मुंबई का हेड टू हेड कैसा है? 
पंजाब किंग्स का पलड़ा आईपीएल में थोड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में PBKS ने 18 जबकि मुंबई इंडियंस ने 17 मैच जीते हैं. वहीं, इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है, जिसे पंजाब किंग्स ने 2013 में अपने नाम किया था. 

मुंबई इंडियंस (MI) स्क्वॉड: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत,रॉबिन मिंज , शार्दुल ठाकुर, क्विंटन ड‍िकॉक, हार्दिक पंड्या, केशव महाराज, आकाशवाणी कुमार, मयंक मार्कंडे, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवर, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार

पंजाब किंग्स (PBKS) स्क्वॉड:प्र‍ियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, नेहाल वढेरा, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, विशाल निशाद

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement